शरीर की दुर्गंध दूर करने के 5 घरेलू उपाय, एक बार जरूर जानें

हेल्थ डेस्क: आज के समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जिनके शरीर से दुर्गंध आती हैं। जिसके कारण उन्हें काफी शर्मिंदगी का भी सामना करना पड़ता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे घरेलू उपाय के बारे में जिस उपाय को अपना कर आप शरीर के दुर्गंध को दूर कर सकते हैं तथा अपने शरीर को स्वस्थ और फ्रेस बना सकते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
सेंधा नमक:
अगर आपके शरीर से दुर्गंध आते हैं तो आप सेंधा नमक का इस्तेमाल करें। क्यों की सेंधा नमक एंटीऑक्सीडेंट गुण से समृद्ध होता है जो शरीर को डिटॉक्सीफाई करने का काम करता है। सेंधा नमक के ये गुण तनाव को दूर करने का काम करते हैं। आप जितने कम तनाव में होंगे आपको उतना कम पसीना आएगा। इसी के साथ नहाने वाले पानी में हफ्ते में 2 बार सेंधा नमक डालकर स्नान करें। शरीर से दुर्गंध की समस्या कुछ ही दिनों में दूर हो जाएगी और आपका शरीर फ्रेस रहेगा। 

नारियल का तेल:
दरअसल नारियल तेल में लॉरिक एसिड होता है। जो हमारे शरीर में मौजूद बैक्टीरिया को खत्म करने के लिए बेहद काम आता है। अगर आपकी बॉडी ज्यादा स्मैल करती है तो नारियल के तेल में सिट्रिक एसिड पाउडर का एक चम्मच मिलाकर अपनी बॉडी पर लगाएं। तेल लगाने के आधा घंटा बाद आप नहा लें। स्मैल चाहे पसीने की वजह से हो या फिर कोई अन्य वजह आपकी समस्या कुछ ही दिनों में दूर हो जाएगी।

गुलाब जल:
गुलाब जल एक अस्ट्रिन्जंट का काम करता है। यह त्वचा पर मौजूद छिद्रों के आकार को कम करता है, जिससे पसीने का उत्पादन कम हो जाता है। आप रोज रात को सोने से पहले पानी में 1-2 चम्मच गुलाब जल की डालकर नहाएं। इससे एक तो दिन भर की थकावट दूर होगी साथ ही आपकी बॉडी फ्रेश फील करेगी।

नींबू का रस:
नींबू की रस में अम्लीय तत्व प्रकृतिक रुप से शरीर के pH लेवल को कम करते हैं, जिससे बैक्टीरिया का त्वचा पर टिकना मुश्किल हो जाता है। नींबू के इस्तेमाल से आपकी त्वचा अंदरुनी और बाहरी दोनों रुप से फ्रेश फील करेगी। इससे दुर्गंध आने की समस्या भी समाप्त हो जाएगी। 

टी-बैग्स:
चाय में मौजूद टैनिन त्वचा को सूखा रखता और पसीने को बनने से रोकता है। पानी की एक बाल्टी भरकर उसमें 2 से 3 टी-बैग्स डाल दें। रोज रात को सोने से पहले इस पानी से नहाकर सोएं। अगर हो सके तो बाथ-टब में टी-बैग्स डालकर 15-20 मिनट तक शरीर को इसमें डुबोकर रखें। इससे शरीर की दुर्गंध दूर हो जाएगी। 

0 comments:

Post a Comment