ग्रीन टी पीते वक्त न करें ये गलती, हो सकता है बड़ा नुकसान

हेल्थ डेस्क: आज के वर्तमान समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जो ग्रीन टी का सेवन करते हैं। लेकिन सही जानकारी नहीं होने के कारण वो ग्रीन टी के साथ कुछ ऐसी गलती करते हैं। जिसका सीधा असर उनके सेहत पर होता हैं। इससे सेहत को भारी नुकसान का भी सामना करना पड़ता हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
बहुत ज्यादा गर्म  ग्रीन टी का सेवन ना करें:
बहुत से लोग ऐसे होते हैं जिन्हें बेहद गर्म चाय पसंद होती है। लेकिन ग्रीन टी के मामले में ऐसा बिलकुल भी नहीं करना चाहिए। बहुत ज्यादा गर्म ग्रीन टी पीने से न सिर्फ उशका स्वाद बिगड़ जाता है बल्कि इससे आपके गले और पेट को भी तकलीफ पहुंच सकती है। इसलिए इस बात का सदैव ध्यान रखें। 

खाने के तुरंत बाद ग्रीन टी न पिएं:
बहुत से लोगों को सबसे बड़ी गलतफहमी ये होती है कि खाने के तुरंत बाद ग्रीन टी पीने से खाने से शरीर को मिली कैलरीज जादुई तरीके से गायब हो जाएगी। लेकिन इस बात में कोई सच्चाई नहीं है और यह बात पूरी तरह से गलत है। खाना खाने के बाद भोजन में मौजूद प्रोटीन को पचने में वक्त लगता है। ऐसे में अगर आप खाने के तुरंत बाद ग्रीन टी पी लेते हैं तो पाचन की इस प्रक्रिया में रुकावट आती है जिससे डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। 

दवाइयों के साथ ग्रीन टी न पिएं:
आपने बहुत से लोगों  को देखा होगा की जो सुबह की दवाइयों को पानी की बजाए ग्रीन टी के साथ ले लेते हैं। ऐसा बिलकुल न करें और यह आपकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। दवाइयों का केमिकल कॉम्पोजिशन, ग्रीन टी के साथ मिलकर ऐसिडिटी की समस्या पैदा कर सकता है।

ग्रीन टी उबालते वक्त उसमें शहद न डालें:
बहुत से लोग ग्रीन टी को और ज्यादा हेल्दी बनाने के लिए उसमें शहद डालकर पीना पसंद करते हैं। लेकिन जिस तरह बहुत ज्यादा गर्म ग्रीन टी पीना नुकसादेह हो सकता है ठीक उसी तरह ग्रीन टी को उबालते वक्त अगर आप उसमें शहद डाल देते हैं तो इससे शहद की न्यूट्रिशनल वैल्यू खत्म हो जाती है। इससे ग्रीन टी पीने से कोई फायदा नहीं होगा। 

0 comments:

Post a Comment