डेस्क: आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी में शरीर में पोषक तत्वों की कमी रह जाना आम बात है। ऐसे में अंकुरित अनाज का प्रयोग इस कमी को पूरा करने में सहायक है। इसके सेवन से आपके शरीर में ताकत बनी रहेगी और आपको कई तरह के फायदे भी हो सकते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
1 .अंकुरित अनाज में मौजूद प्रोटीन मांसपेशियों को स्वस्थ बनाता है और आयरन स्वस्थ रक्त कोशिका के निर्माण में मदद करता है। इसके सेवन से शरीर में ब्लड कर सर्कुलेशन अच्छा रहता हैं। जिससे इंसान को डायबिटीज और रक्तचाप की बीमारियों से छुटकारा मिल जाता हैं।
2 .अंकुरित अनाज में विटामिन सी भरपूर मात्रा में मौजूद होता हैं। जो पाचन को ठीक रखने में मदद करता है। यदि आप गैस और कब्ज समस्या से जूझ रहे हैं तो आप प्रतिदिन सुबह के समय इसका सेवन करें। आपकी ये समस्या बहुत जल्द दूर हो जाएगी।
3 .आजकल बहुत से लोग ऐसे हैं जिनके शरीर में विटामिन बी की कमी हो गई है। इस कमी के कारण बालों और चेहरे को बेहद प्रभावित करती है। ऐसे में अंकुरित अनाज का उपयोग लाभकारी होता है। इससे चेहरे पर चमक बनी रहती हैं।
4 .अंकुरित अनार में फाइबर की मात्रा भरपूर होती हैं जो दिमाग के न्यूरो सिस्टम को मजबूत बनाती हैं। इससे सोचने समझने की शक्ति बेहतर होती हैं और इंसान खुद को स्वस्थ और सेहतमंद महसूस करता हैं।
5 .तनाव और डिप्रेशन को कम करने में भी अंकुरित अनाज लाभकारी साबित होता हैं। इसलिए सभी व्यक्ति को सुबह की डाइट में इसका सेवन करना चाहिए।

0 comments:
Post a Comment