हेल्थ डेस्क: आज के वर्तमान समय में बहुत से लोग व्रत करते हैं। लेकिन सही लोगों को इसके बारे में सही जानकारी नहीं होती हैं की व्रत करने से कौन कौन से फायदे होते हैं। आज इसी विषय में साइंस के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे व्रत करने के फायदे के बारे में की व्रत करने के कौन कौन से फायदे होते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
मोटापा घटता है:
जब हम व्रत करते हैं तो इस दौरान उपवास करते हैं। इससे हमारा पाचन तंत्र शरीर में मौजूद वसा को उपयोग करने लगता है। इसी वसा से व्रत को दौरान हमें ऊर्जा मिलती है। साथ ही व्रत से पाचन तंत्र की सफाई होती है और हमारा मेटाबॉलिज़म पहले से बेहतर होता है। इससे मोटापा भी घटना हैं।
बायॉलजिकल क्लॉक होती है सही:
अगर आपका खाना खाने का टाइम निश्चित नहीं है। आप कभी भी कुछ भी खाते हैं या आपको सही समय पर भूख न लगने की समस्या है तो व्रत रखने से ऐसी समस्याओं पर आराम से नियंत्रण किया जा सकता है। इसके साथ ही समय-समय पर व्रत करते रहने से भूख खुलकर भी लगने लगती है। इससे बायॉलजिकल क्लॉक सही हो जाती हैं और शरीर सेहतमंद रहता हैं।
कई तरह की बीमारियों में होता है लाभ:
साइंस के अनुसार व्रत रखने से कई तरह के शारीरिक और मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिल जाता हैं। उपवास के दौरान मन शांत रहता है। उपवास करने वाला व्यक्ति अपने आपको प्राकृतिक ऊर्जा से भरा हुआ अनुभव करता है। व्रत करने से स्किन का ग्लो भी बढ़ता है। कब्ज जैसी समस्या में आराम मिलता है। इसलिए सभी व्यक्ति को सप्ताह में कम से कम एक दिन व्रत करना चाहिए।

0 comments:
Post a Comment