हेल्थ डेस्क: इस दुनिया में प्रतिदिन कई तरह के शोध और स्टडी होते हैं ताकि लोगों को इसके बारे में सही जानकारी मिल सकें। ये नए स्टडी के अनुसार वैसे लोग जो कम हाइट के होते हैं उनमे डायबिटीज होने का खतरा अधिक होता हैं। आज इन्ही स्टडी के द्वारा जानने की कोशिश करेंगे की क्या कम हाइट वाले लोगों को डायबिटीज का खतरा ज्यादा होता हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
एक नई स्टडी में इस बात का खुलासा हुआ है कि लंबे लोगों की तुलना में कम हाइट वालों को टाइप 2 डायबीटीज का खतरा अधिक रहता है।
स्टडी की अनुसार हाइट में औसतन हर 10 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी डायबीटीज के खतरे को 30 प्रतिशत तक कम कर देती है। पुरुषों की हाइट में औसतन हर 10 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी होने पर डायबीटीज का खतरा 41 प्रतिशत कम हो जाता है जबकी महिलाओं में हर 10 सेंटीमीटर लंबाई बढ़ने पर डायबीटीज का खतरा 33 प्रतिशत कम हो जाता है।
इसका मतलब ये है कि औसतन अमेरीकी पुरुष जिनकी हाइट 177.1 सेंटीमीटर होती है उनमें डायबीटीज होने का खतरा भारतीय पुरुषों की तुलना में 50 प्रतिशत कम होता है क्योंकि भारतीय पुरुषों की औसतन हाइट 164.9 सेंटीमीटर होती है।
मेडिकल जर्नल डायबीटोलॉजिया की मानें तो अगर आपके पैर लंबे हैं तो यह न सिर्फ आपके लिए एक बेहतरीन फिजिकल फीचर है बल्कि यह आपको डायबीटीज फ्री रखने में मददगार साबित हो सकता है। आपके पैर जितने लंबे होंगे, डायबीटीज होने का खतरा उतना ही कम होगा।
स्टडी की मानें तो लंबे लोगों में लिवर फैट कंटेंट, शॉर्ट हाइट वालों की तुलना में कम होता है। साथ ही शॉर्ट हाइट वालों में लंबे लोगों की तुलना में इंसुलिन रेजिस्टेंस भी अधिक होता है औऱ साथ ही इनमें फैट जमा होने की प्रवृत्ति भी अधिक होती है। इसलिए कम हाइट के लोगों में दिल से संबंधित बीमारी होने का खतरा ज्यादा होता हैं।

0 comments:
Post a Comment