भारत में इन जगहों पर ले सकते हैं बर्फबारी का मजा

डेस्क: आज के समय में ज्यादा तर लोग बर्फबारी वाले जगह पर घूमना पसंद करते हैं। लोगों को बर्फबारी वाले जगह ज्यादा पसंद आता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे भारत के कुछ ऐसे जगह के बारे में जहां जा कर आप बर्फ़बारी का मजा लें सकते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
गुलमर्ग, जम्मू कश्मीर :
प्राकृतिक सुंदरता की बात करें तो कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। गुलमर्ग जम्मू-कश्मीर का बहुत खूबसूरत इलाका है। सर्दी में यहां पर देशी और विदेशी सैलानी बर्फबारी का मजा लेने के लिए आते हैं। आप यहां पर भी स्कीइंग का मजा भी ले सकते हैं। 

तवांग, अरुणाचल प्रदेश :
अरुणाचल प्रदेश के सबसे पश्चिम में स्थित तवांग जिला अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर हैं। सर्दियों में तवांग घूमने में काफी मजा आता है। लोगों जहाँ बर्फबारी  का मजा लेने आते हैं। तवांग की वादियां चारों ओर बर्फ से ढंकी रहती हैं। यहां बर्फ में घूमना काफी रोमांचकारी होता है। कई सालों से यह हिल स्टेशन सैलानियों का फेवरेट स्पॉट बना हुआ है। 

खज्जियार, हिमाचल प्रदेश :
खज्जियार मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से जाना जाता है। एक छोटा हिल स्टेशन होने के बाद भी पर्यटकों के बीच इसकी एक अलग पहचान है। जनवरी-फरवरी के महीने में खज्जियार घूमने का अलग ही मजा है। आप यहां बर्फबारी का मजा ले सकते हैं। 

पटनीटॉप, जम्मू-कश्मीर :
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में स्थित पटनीटॉप की बर्फबारी नहीं देखी तो वाकई आपको पछतावा हो सकता है। जम्मू से पटनीटॉप पहुंचने में लगभग तीन घंटे का समय लगता है। प्राकृतिक खूबसूरती लिए यह हिल स्टेशन किसी स्वर्ग से कम नहीं है। आप इस जगह पर बर्फ़बारी का मजा ले सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment