डेस्क: हमारे देश में ज्यादा तर लोग खाना बनाने में तेजपत्ता का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन बहुत कम लोगों को इसके फायदे के बारे में पता हैं। इसके सेवन से शरीर की कई बीमारियां दूर हो जाती हैं और इंसान खुद को सेहतमंद महसूस करता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसी बीमारियों के बारे में जिन बीमारियों के लिए तेजपत्ता काल होता हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से की तेजपत्ता इन 5 बीमारियों का है काल।
डायबिटीज:
आज के समय में स्ट्रेस, गलत लाइफस्टाइल और जेनेटिक कारणों की वजह से डायबिटीज की समस्या दिनों-दिन बड़ती जा रही है। इससे छुटकारा पाने के लिए अपनी रुटीन में तेज पत्ते का इस्तेमाल शुरु कर दें। तेज पत्ते को पानी में उबाल कर इसके पानी का सेवन करें।रोजाना इस तरह तेज पत्ते का इस्तेमाल आपका बड़ा हुआ शुगर लेवल कम करने में मदद करेगा।
पाचन क्रिया मजबूत:
अपने पाचन तंत्र को मजबूत करने के लिए तेज पत्ते के चूर्ण का इस्तेमाल करें। गलत खान-पान से कई बार पेट में दर्द, एसिडिटी और मरोड़ जैसी परेशानियां हो जाती है। इन सबसे बचने के लिए भी तेज पत्ते का चूर्ण काफी मददगार है। आपको तेज पत्ते का चूर्ण बाजार में आसानी से मिल जाएगा। इसे घर पर बनाने के लिए तेज पत्ते को तवे पर भून लें। भूनने के बाद इसका चूर्ण तैयार कर लें। चूर्ण का सेवन दिन में एक बार जरुर करें।
पथरी:
पथरी से परेशान लोगों के लिए तेज पत्ता बहुत काम की चीज है। खासतौर पर जो लोग पथरी की दर्द से परेशान हैं उन्हें तेज पत्ते वाला पानी रुटीन में पीना चाहिए। 2 से 3 तेज पत्तों को पानी में उबाल कर काढ़ा तैयार कर लें। अब पानी ठंडा होने के बाद इसका सेवन करें। ऐसा आपको हफ्ते में कम से कम दो बार जरुर करें।
दांतो के लिए फायदेमंद:
दांतो से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए तेज पत्ता काफी फायदेमंद होता है। एक रिपोर्ट के अनुसार तेज पत्ते में मौजूद विटामिन-सी मसूड़ों और दांतों को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है। तेज पत्ता एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से समृद्ध होता है, जो मसूड़ों और दांत की दर्द में आराम दिलाने का काम करता है।
बालों के लिए फायदेमंद:
तेज पत्तियों में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। जो बालों को मुलायम और चमकदार बनाने में मदद करते हैं। तेज पत्ता एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से समृद्ध होता है। तेज पत्ते वाले पानी का उपयोग शैंपू के बाद करें। बाल नेचुरली शाइन करने के साथ-साथ लंबे और घने बनेंगे। इससे बालों से संबंधित बीमारियां दूर हो सकती हैं।

0 comments:
Post a Comment