हेल्थ डेस्क: आज के वर्तमान समय में हर उम्र के लोगों को कमर दर्द की समस्या देखने को मिलती हैं। इस दर्द के कारण इंसान को कई तरह के परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। इससे उनकी सेहत ख़राब हो जाती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे उपाय के बारे में जिस उपाय को अपना कर आप कमर दर्द से राहत पा सकते हैं तथा अपने शरीर को स्वस्थ और ऊर्जावान बना सकते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
हॉट एंड कोल्ड पैक:
अगर आपको बहुत ज्यादा कमर में तकलीफ रहती है तो इस नुस्खें को जरूर आजमाएं। दर्द और सूजन से राहत के लिए ठंडे पैक से सिंकाई करें। इसके दो दिन बाद आप गर्म पानी में तौलियें को डुबोकर उससे सिंकाई करें। ये तरीका आपके कमर में हो रहें किसी भी तरह के दर्द को छूमंतर कर देगी।
कैल्शियम और विटामिन डी:
शरीर में कैल्शियम और विटामिन डी की कमी होने से भी कमर दर्द की समस्या होती हैं। इससे धीरे धीरे जोड़ों में भी दर्द होने लगता हैं। इसलिए अगर किसी व्यक्ति को कमर दर्द की समस्या होती हैं तो उसे कैल्शियम और विटामिन डी युक्त आहार लेनी चाहिए। इससे कमर दर्द की समस्या समाप्त हो जाएगी। इसके लिए आप दूध, बादाम, अंकुरित अनाज, अंडा आदि का सेवन कर सकते हैं। इसमें कैल्शियम और विटामिन डी की मात्रा सबसे अधिक होती हैं।
यूकेलिप्टस का तेल:
हल्के गर्म पानी में कुछ बूंदे यूकेलिप्टस के तेल की डाल कर उससे स्नान करें। इस पानी से नहाने से न केवल आपके कमर का दर्द भागेगा बल्कि इसकी महक दिमाग को भी सुकुन देगी। इससे आप खुद को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे।
मसाज है फायदेमंद:
अगर आप सोचते हैं कि मसाज से कोई फायदा नहीं मिलता है तो आपको बता दें कि एक बार कमर के दर्द में किसी से सरसों के तेल से मालिश कराके देखें। पुराने जमाने का यह नुस्खा आपके दर्द को जरूर कम करेगा और कमर दर्द की समस्या से छुटकारा मिल जायेगा।

0 comments:
Post a Comment