ये है भारत का सबसे बहादुर गांव, हर घर में है एक फौजी

डेस्क: आज हम आपको भारत देश के एक ऐसे गांव के बारे में बताएंगे जिस गांव के हर घर के लाड़ले सीमाओं के रखवाले हैं। गांव में घरों की संख्या से अधिक युवा सेना में हैं और देश की रच्छा करते हैं। तो आइये इस गांव के बारे में जानते हैं विस्तार से। 
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी गांव भारत के सबसे बहादुर गांव में से एक हैं। इस गांव के लगभग सभी युवा फौजी हैं और देश की रच्छा करते हैं। एक रिपोट के अनुसार पूरे गांव में लगभग 350 युवा सेना में, 20 अ‌र्द्धसैनिक बलों में व 15 युवा पुलिस में कार्यरत हैं।

इस गांव के अगर गली में खेलते हुए किसी भी बच्चों से  पूछेंगे कि वे बड़े होकर क्या बनना चाहते हैं तो बस एक ही जवाब मिलेगा फौजी। दशकों से इस गांव में देशसेवा का ये जज्बा आज भी कायम है। लोगों के दिलों में बचपन से सी फौजी बनने का जूनून हैं। 

कारगिल के युद्ध में इसी गांव के प्रवीन कुमार यादव तीन जून 1999 को दुश्मनों से लड़ते हुए शहीद हो गए थे। इसके बाद लोगों को लगा था कि अब शायद इस गांव के युवाओं का रुझान सेना में न रहे, लेकिन प्रवीन कुमार की शहादत ने युवाओं का जोश दोगुना कर दिया। आज के समय में इस गांव में कोई भी ऐसा घर नहीं हैं जिस घर में कोई फौजी ना हो। यहां हर घर में एक फौजी है जो देश की सेवा कर रहा हैं। 

0 comments:

Post a Comment