नौकरी: अगर आप आंगनवाड़ी में सेविका और सहायिका बनना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए हैं। क्यों की बिहार में एक बार फिर विभिन्न आंगवाड़ियों में सेविका और सहायिका के पद भरने के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अगर आप इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं तो आप इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं।
आवेदन करने की प्रारंभिक की प्रक्रिया 5 सितंबर 2019.
आवेदन करने की अंतिम प्रक्रिया 19 सितंबर 2019 तक।
आयु सीमा:
इन पदों के लिए न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष है।
इन पदों के लिए आपके परिवार के मुखिया की मासिक आय 12 हजार रुपए से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
बिहार के विभिन्न जिलों में स्थित आगंनवाड़ी में रिक्त पड़े पदों को इस भर्ती प्रक्रिया के द्वारा भरा जाएगा। इसकी सूची 25 सितंबर 2019 को जारी कर दी जाएगी। जिसे आप बाल विकास परियोजना कार्यालय/ प्रखंड कार्यालय के सूचना पट पर एक हफ्ते के लिए जारी किया जाएगा। इस पर आपत्ति लेने की अंतिम तारीख 25 सितंबर से 1 सितंबर 2019 है।
आवेदन प्रक्रिया:
ऑनलाइन आवेदन के साथ महिला आवेदक को अपने सभी मूल प्रमाणपत्र भी डाउनलोड करने होंगे। अगर आप इन पदों पर आवेदन करना चाहिए तो आप http://fts.bih.nic.in/AWCRec/Register.aspx इस वेबसाइट पर जा कर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले आप इसके नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से बढ़ लें। इससे आवेदन करने में आसानी होगी।

0 comments:
Post a Comment