डेस्क: आज के समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जो शादी के बाद हनीमून पर जाना पसंद करते हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे रोमांटिक जगह के बारे में जो हनीमून के लिए सबसे बेस्ट जगह हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से।
शिमला:
हिमालय की गोद में बसा शिमला। भारत के खूबसूरत जगहों में से एक है। सर्दी के मौसम में शिमला की खूबसूरती देखते ही बनती है। बर्फ से ढकी वादियों के बीच आप अपने पार्टनर के साथ दिल की बात को शायद और बेहतर ढंग से बयां कर पाएं।
उदयपुर:
अगर आप अपने पार्टनर के साथ हनीमून को महलों और झीलों के बीच बिताना चाहते हैं तो उदयपुर सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है। इस खूबसूरत जगह पर आप राजसी ठाठ के साथ सुंदर नजारों की लुत्फ उठा सकते हैं और हनीमून को एन्जॉय कर सकते हैं।
श्रीनगर:
ज्यादातर हनीमून कपल कश्मीर जाना पसंद करते हैं। धरती का स्वर्ग' कश्मीर की हसीन वादियां आप दोनों के रोमांस में थोड़ी और मिठास जरूर भर देगी। क्यों की कश्मीर में आप श्रीनगर, गुलमर्ग, सोनमर्ग की हसीन वादियां आपके हनीमून को सदा के लिए यादगार बना सकते हैं।
केरल:
केरल एक ऐसी जगह है जहां हर इंसान को एक बार जरूर जाना चाहिए। चाहे वो हनीमून की बात हो या फिर दोस्तों के साथ इस खूबसूरत जगह पर जाने के बाद आपको इतना सूकून मिलेगा कि आप हमेशा यहां जाना चाहेंगे। आप इस जगह पर अपने पार्टनर के साथ हनीमून पर जा सकते हैं।
कावारत्ती:
लक्षद्वीप के आइलैंड के नजारे देखकर आप मंत्र-मुग्ध हो जाएंगे। ऐसी खूबसूरत जगह की सैर कराकर आप अपनी साथी को बेहतरीन तोहफा दे सकते हैं। आप इस जगह पर पार्टनर के साथ हनीमून पर जा सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment