इन लोगों को होता है टीबी का सबसे ज्यादा खतरा, एक बार जरूर जानें

डेस्क: आज के समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जो टीबी की बीमारी से ग्रसित होते हैं। इस बीमारी के कारण लोगों को कई तरह के परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं तथा उनकी शारीरिक और मानसिक स्थिति ख़राब हो जाती हैं । आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे उन लोगों के बारे में जिन लोगों को टीबी का सबसे ज्यादा खतरा होता हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 

1 .वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाईजेशन की एक रिपोर्ट के मुताबिक उन लोगों में टीबी से पीड़ित होने का प्रतिशत स्वस्थ लोगों के मुकाबले ज्यादा होता है जो सिगरेट या शराब का सेवन करते हैं। साथ ही साथ वैसे लोग जिनके शरीर  इम्युनिटी कमजोर होती हैं। उन लोगों में भी टीबी बीमारी होने का खतरा ज्यादा होता हैं। .

2 .जिन लोगों के शरीर का इम्यून सिस्टम कमजोर होता हैं। उन लोगों के शरीर में ट्यूबरकोलॉसिस का बैक्टीरिया आसानी से शरीर में प्रवेश कर सकता है। जिससे उनमे टीबी बीमारी होने का खतरा ज्यादा होता हैं। 

3 .वैसे लोग जो हमेशा सर्दी खासी और फ्लू से ग्रसित होते हैं। उनके शरीर का इम्यून सिस्टम कमजोर होता हैं। इन लोगों के शरीर में टीबी बीमारी होने का सबसे ज्यादा खतरा होता हैं। इन लोगों को हमेशा सावधान रहना चाहिए और समय समय पर डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। 

4 .बच्चों के भी टीबी की चपेट में आने का खतरा ज्यादा होता है क्योंकि छोटी उम्र में इम्यून सिस्टम मजबूत नहीं होता है। ऐसे में बैक्टीरिया उन्हें ज्यादा जल्दी चपेट में लेते हैं। 

5 .चिकित्सा में काम करने वालों के भी इस बीमारी की चपेट में आने के खतरा ज्यादा होता है। उन्हें टीबी से प्रभावित मरीजों के इलाज के लिए उनके आसपास रहना पड़ता है, जरा सी लापरवाही से बैक्टीरिया उनके शरीर में प्रवेश हो सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment