डेस्क: आज के वर्तमान समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जो माइग्रेन के दर्द से परेशान रहते हैं। इस दर्द के कारण इंसान को कई तरह के परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे असरदार तरीकों के बारे में जिस तरीकों को अपना कर आप माइग्रेन के दर्द से छुटकारा पा सकते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
मसाज:
माइग्रेन के दर्द से छुटकारा पाने के लिए आप सिर का मसाज करें। इससे स्ट्रेस और टेंशन रिलीज करने के लिए सबसे कारगर तरीकों में से एक है। मसाज से मांस-पेशियों के खिंचाव दूर होते हैं और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। खासकर, सिरदर्द और पीछ दर्द के लिए यह बहुत फायदेमंद है।
तेल:
कुछ औषधीय तेल दर्द में आराम देते हैं और माइग्रेन का दर्द भी उनमें से एक है। पेपरमिंट ऑइल सिरदर्द और माइग्रेज के इलाज में इस्तेमाल किया जाता है। इससे मांस-पेशियों को आराम मिलता है और सिर दर्द से भी राहत मिलती है।
मेडसिनल प्लांट्स:
मेडिसिनल प्लांट्स भी कई बीमारियों को दूर करने में सक्षम होते हैं। माइग्रेन के लिए भी ऐसा कई प्लांट्स हैं जिनका उपयोग आप इस दर्द से पीछा छुड़ाने के लिए कर सकते हैं। अपने डॉक्टर की सलाह से आप इनका इस्तेमाल कर सकते हैं।
ऐक्युपंक्चर:
ऐक्युपंकचर प्राचीन चाइनीज टेकनीक है। इसमें प्रैक्टिशनर बीमारी के हिसाब से किसी खास जगह पर नीडल से पंक्चर करता है। इससे ऐनर्जी इंबैलेंस ठीक हो जाता है और दर्द में आराम मिलता है।
मेडिटेशन:
माइग्रेन के दर्द से छुटकारा पाने के लिए आप सुबह के समय मेडिटेशन करें। इससे आपका दर्द समाप्त हो जायेगा। साथ ही साथ आपकी मानसिक स्थिति भी अच्छी रहेगी।

0 comments:
Post a Comment