हेल्थ डेस्क: आज के वर्तमान समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जो बवासीर की समस्या से ग्रसित हैं। इस बीमारी के कारण लोगों को कई तरह के परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। इससे इंसान को शौच के दौरान तेज दर्द का भी सामना करना पड़ता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में जिस नुस्खे को अपना कर आप बवासीर की बीमारी से छुटकारा पा सकते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
1 .बवासीर की बीमारी से छुटकारा पाने के लिए आप जामुन की गुठली और आम की गुठली के अंदर का भाग सुखाकर पीसकर उसे चूर्ण बना लें और इस चूर्ण को हल्के गर्म पानी के साथ रोजाना सेवन करें। इससे आपको लाभ मिलेगा और बवासीर की बीमारी धीरे धीरे कम हो जाएगी।
2 .अगर आप बवासीर की बीमारी से ग्रसित हैं तो आप प्रतिदिन खाना खाने के बाद इसबगोल का सेवन करें। इससे खाने का डाइजेशन अच्छी तरह से होगा तथा पेट में बनने वाले कब्ज से छुटकारा मिल जायेगा। इससे बवासीर की समस्या कम जाएगी और आपको शौच के दौरान भी आराम मिलेगा।
3 .इलायची का सेवन करके भी आप बवासीर की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। आप इलायची को तवे पर रखकर सेकते रहें और जब ये ठंडा हो जाएँ तो इसे पीस कर पाउडर बना लें। इस पाउडर को प्रतिदिन सुबह खाली पेट सेवन करें। इससे आपका पेट साफ़ रहेगा और धीरे धीरे बवासीर की समस्या भी समाप्त हो जाएगी।
4 .बवासीर की बीमारी को दूर करने के लिए आप रात में 100 ग्राम किशमिश को पानी में भिगो दें। फिर सुबह के समय नियमित रूप से उसका सेवन करें। इससे भी आपको आराम मिलेगा तथा बवासीर की समस्या से छुटकारा मिल जायेगा। इससे पेट में कब्ज और गैस की समस्या उत्पन नहीं होगी।

0 comments:
Post a Comment