हेल्थ डेस्क: आज के वर्तमान समय में बहुत ही महिलाएं ऐसी हैं जिनका बार-बार मिसकैरेज हो जाता हैं। इससे महिलाएं बहुत चिंतित और उदास रहती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे कारणों के बारे में जिन कारणों की वजह से महिलाओं को बार बाए मिसकैरेज होने की समस्या होती हैं। तो आइये इसके बारे जानते हैं विस्तार से।
बैक्टीरियल इंफेक्शन:
अगर किसी महिला के प्रजनन अंगों में बैक्टीरियल इंफेक्शन हो जाए तो इससे उन्हें बार-बार मिसकैरेज का खतरा होता है। माइकोप्लाज्मा होमिनिस और यूरीप्लास्मा यूरीलीटिकम दो ऐसे बैक्टीरिया है जो महिलाओं में मिसकैरेज का कारण बनते हैं। ऐसे में महिलाओं को प्रेगनेंसी के दौरान अपना खास ख्याल रखना चाहिए और डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
कमजोर सर्विक्स:
कमजोर सर्विक्स के कारण भी महिलाओं को बार-बार मिसकैरेज होती हैं। इससे महिलाओं में गर्भपात हो जाता है क्योंकि जैसे-जैसे शिशु बढ़ता है, कमजोर सर्विक्स खुल सकती है। महिलाओं में यह समस्या जन्मजात, किसी चोट या ऑप्ररेशन के कारण हो सकती है। ऐसे में आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
क्रोमोसोमल असामान्यताएं :
क्रोमोसोमल असामान्यताएं के कारण शरीर के गुणसूत्र की संरचना में परिवर्तन आ जाता है, जिसके कारण गर्भधारण के कुछ ही दिनों बाद गर्भपात हो जाता है। अगर किसी भी महिला में इस तरह की समस्या हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
तनाव के कारण:
गर्भवती महिलाओं के लिए तनाव हानिकारक होता है, जो गर्भपात का कारण भी बन सकता है। दरअसल, तनाव लेने पर मस्तिष्क से कॉर्टिकोट्रॉपिन हार्मोन का स्त्राव होता है, जो गर्भपात के लिए जिम्मेदार होता है। इसलिए महिलाओं को तनाव से बचना चाहिए।
कमजोर बच्चेदानी:
कमजोर बच्चेदानी होने के कारण महिलाओं में प्रेगनेंसी के दौरान मिसकैरेज का खतरा बढ़ जाता है। दरअसल, कमोजरी के कारण यूट्रस अंडों को संभाल नहीं पाता, जिसके कारण गर्भपात का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए महिलाओं को अपने खान पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए और डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

0 comments:
Post a Comment