आज दिवाली पर करें ये 10 काम, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न?
1 .दिवाली के दिन पूजन स्थल पर आम के पत्तों का बंदनवार लगायें। साथ ही साथ हल्दी दही से स्वास्तिक बनायें। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
2 .दिवाली की रात पूजा के बाद घर के प्रत्येक कमरे में शंख बजायें। इससे घर में मां लक्ष्मी की कृपा होगी और जीवन में समृद्धि आएगी।
3 .दीपावली की रात पूजा के दौरान आप मां लक्ष्मी के ऊँ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मी नमः:।। मंत्र का जाप करें।
4 .पूजा में मां लक्ष्मी के चरणों मे एक लाल तथा एक सफेद पत्थर रखें। साथ ही साथ सच्चे मन से माता की आराधना करें।
5 .दिवाली पर आप अपने घर में श्री यंत्र स्थापित करें। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होगी और आपके जीवन में सुख-समृद्धि आएगी।
6 .दीपावाली पर मां लक्ष्मी की पूजा के दाैरान उनको घर में बनी खीर का भोग लगाएं। इससे माता प्रसन्न होगी और उनकी कृपा बनी रहेगी।
7 .दीपावली के दिन किसी गरीब सुहागिन स्त्री को सुहाग सामग्री दान दें। इस दिन गरीबों का भोजन कराने से माता प्रसन्न होती हैं।
8 .दिवाली के दिन दक्षिणावर्ती शंख,मोती शंख,कुबेर पात्र,गोमती चक्र आदि की पूजा करें। इससे धन लाभ होंगे।
9 .दिवाली के दिन माता के सामने मिट्टी के दीपक जलाये। मान्यता है कि मिट्टी पंचतत्वों में से एक है।
10 . पूजा करते समय चांदी के सिक्के के साथ ही कौड़ी भी अवश्य रखें। इससे घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।

0 comments:
Post a Comment