पटना, पूर्णिया, बक्सर समेत 38 जिलों में मोबाइल से काटे जमीन का रसीद

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पटना, पूर्णिया, बक्सर समेत 38 जिलों रहने वाले लोग अपने मोबाइल से जमीन का लगान भर सकते हैं। साथ ही साथ जमीन का रसीद भी काट सकते हैं। 

खबर के अनुसार बिहार में ऑनलाइन रसीद काटने की सुविधा उपलब्ध हो चुका है। वहीं आप रसीद काटने के अलावा पिछले बकाया राशि को भी चेक कर सकते है। साथ ही साथ भू-लगान की लंबित भुगतान देख सकते है और लगान जमा करके रसीद को डाउनलोड कर सकते हैं। 

आपको बता दें की बिहार के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले अधिकांश निवासियों को इसकी जानकरी नहीं हैं, जिसके कारण वो इसका लाभ नहीं उठा पाते हैं और वो अपने जमीन का रसीद निकालने के लिए सरकारी कार्यालय के चक्कर लगाते रहते हैं। 

पटना, पूर्णिया, बक्सर समेत 38 जिलों में मोबाइल से काटे जमीन का रसीद?

पहला स्टेप : आप अपने मोबाइल में गूगल को ओपन करें।

दूसरा स्टेप : बिहार भूमि की आधिकारिक वेबसाइट को सर्च करें।

तीसरा स्टेप : होम पेज पर Online Lagan विकल्प को सेलेक्ट करें। 

चौथा स्टेप : ऑनलाइन भुगतान करें विकल्प को चुनें। 

पांचवां स्टेप : लगान विवरण भरकर खोजें, रैयत का नाम देखें। 

छठा स्टेप : ऑनलाइन लगान रसीद काटे, पेमेंट मोड एवं बैंक सेलेक्ट करें। 

सातवां स्टेप : ऑनलाइन लगान रसीद प्रिंट या डाउनलोड करें।

0 comments:

Post a Comment