रांची, धनबाद, जमशेदपुर समेत सभी जिलों में 700 से ज्यादा पदों पर भर्तियां

झारखंड न्यूज : रांची, धनबाद, जमशेदपुर समेत सभी जिलों में 700 से ज्यादा पदों पर भर्तियां होने वाली हैं। इसके लिए झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिश जारी किये हैं। साथ ही साथ युवाओं से ऑनलाइन के द्वारा आवेदन मांगे हैं। अगर आप यहां नौकरी करना चाहते हैं तो आप नोटिश को पढ़ें और फटाफट अप्लाई करें।

पदों का विवरण : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने इंडस्ट्रियल इंस्ट्रक्शन ऑफिसर के 737 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं। 

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार बीई, बीटेक, डिप्लोमा आदि होनी चाहिए। 

आवेदन की तिथि : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 18 अक्टूबर से 17 नवंबर तक ऑनलाइन के द्वारा आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें। 

आवेदन शुल्क : सामान्य वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 100/- रुपया, जबकि SC, ST वर्ग के लिए 50/- रुपया निर्धारित किया गया हैं। 

आयु सीमा : आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित किया गया हैं। 

चयन प्रक्रिया : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन एग्जाम के द्वारा किया जायेगा। 

आवेदन के लिए वेबसाइट : http://jssc.nic.in/

वेतनमान : 35400-112400/- रुपया प्रतिमाह। 

नौकरी करने का स्थान : झारखंड।

0 comments:

Post a Comment