खबर के अनुसार इस सड़क को फोरलेन करने को लेकर एनएचएआई ने शनिवार को विज्ञापन जारी कर दिया हैं। बता दें की इस सड़क के निर्माण कार्य को शुरू करने के लिए जल्द ही टेंडर जारी किया जायेगा। टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसका काम चालू होगा।
आपको बता दें की भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) भूमि अधिग्रहण के लिए 1200 करोड़ रुपये खर्च किये हैं। इस सड़क के निर्माण होने से गोरखपुर के लोगों को काफी फायदा होगा और शहर में जाम की समस्या उत्पन नहीं होगी।
इस फोरलेन सड़क का निर्माण अगले साल शुरू हो जायेगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की मानें तो जंगल कौड़िया से जगदीशपुर तक 26 किमी फोरलेन बनने के साथ ही गोरखपुर का करीब 82 किमी लंबा रिंग रोड भी पूरा हो जाएगा।
इन इलाकों में हुआ जमीन अधिग्रहण।
कैथवलिय, करमहा, कोनी,, बैजनाथपुर, बालापार, बनगाई, बनकटिया खुर्द, इटहिया, बेलवा रायपुर, बूडाडीह, मठिया, मानीराम, मौला खोर, नैयापार खुर्द, नारायन पुर दोयम, परसिया, रहमदनगर, रमवापुर, रसूलपुर, सराय गुलरिया, सिहोरिया, सोनराइच, ताल जहदा, जंगल औराही, जंगल अहमद अली शाह, महमूदाबाद उर्फ मोगलपुरा।

0 comments:
Post a Comment