खबर के अनुसार इस ट्रेन के संचालन होने से सहरसा , मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार आने वाले यात्रियों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। यह ट्रेन बिहार के मानसी, खगड़िया, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर व मोतिहारी सहित अन्य स्टेशनों पर रुकेगी।
अंबाला से सहरसा के लिए चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, यहां देखें शेड्यूल?
ट्रेन नंबर 05521: सहरसा-अंबाला स्पेशल ट्रेन से 21 अक्टूबर से 11 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार एवं मंगलवार को सुबह 09.20 बजे सहरसा से रवाना होगी और अगले दिन यह ट्रेन अपने सभी निर्धारित टेशनों पर रुकते हुए 12.30 बजे अंबाला पहुंचेगी।
ट्रेन नंबर 05522 : अंबाला-सहरसा स्पेशल ट्रेन अंबाला से 22 अक्टूबर से 12 नवंबर तक प्रत्येक सप्ताह शनिवार एवं बुधवार को दोपहर 3.30 बजे अंबाला से चलेगी और अगले दिन शाम 6.10 बजे सहरसा पहुंचेगी। यात्रीगण IRCTC की वेबसाइट से टिकट बुक कर सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment