खबर के अनुसार प्रदेश में बढ़े सड़क हादसों को देखते हुए योगी सरकार ने सभी से यातायात के नियमों का पालन करने की अपील की हैं। वहीं यातायात निदेशालय ने एडवाइजरी जारी करते हुए जिले के अधिकारियों को सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
आपको बता दें की सीएम योगी आदित्यनाथ ने ग्रामीण इलाकों में विशेष जागरूकता अभियान संचालित करने के निर्देश दिए हैं। सघन चेकिंग अभियान चलाने को लेकर एडीजी यातायात ने सभी जिलों के कप्तानों और जिलाधिकारियों को इस संबंध में आदेश जारी किये हैं।
वहीं ट्रैक्टर ,ट्रॉली, डाला, डंपर को सवारियों के लिए इस्तेमाल ना करने के निर्देश दिए गए हैं। अगर कोई ऐसा करते हुए दोषी पाया जाता हैं तो उसपर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही साथ उसपर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

0 comments:
Post a Comment