बिहार के भागलपुर, पूर्णिया समेत इन जिलों में खुलेगा कांप्लेक्स रिसोर्स सेंटर

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के भागलपुर, पूर्णिया समेत कई जिलों के पंचायतों में कांप्लेक्स रिसोर्स सेंटर खोला जायेगा। इसको लेकर विभाग के द्वारा दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं। 

खबर के अनुसार इस कांप्लेक्स रिसोर्स सेंटर से पंचायत के सभी प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों को जोड़ा जायेगा। साथ ही साथ इस सेंटर में शिक्षकों व कर्मियों की ट्रेनिंग भी दी जाएगी। इससे पठन पाठन में सुधार आएगा।

आपको बता दें की पूर्व में चल रहे संकुल संसाधन केंद्र की जगह पर रिसोर्स सेंटर का संचालन होगा। इसमें पंचायत के सभी सरकारी स्कूलों को जोड़ा जायेगा। इसको लेकर शिक्षा विभाग के द्वारा सभी जिलों को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। 

कांप्लेक्स रिसोर्स सेंटर खोलने के लिए भागलपुर के 239 पंचायत,  बांका के 178, जमुई के 152, किशनगंज के 126, लखीसराय के 78, मधेपुरा के 160, मुंगेर के 99, पूर्णिया के 229, सुपौल के 174, सहरसा के 151 और अररिया के 212 पंचायत को चिन्हित किया गया हैं।

0 comments:

Post a Comment