मुंबई से गोरखपुर, बलिया और समस्तीपुर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

न्यूज डेस्क: दिवाली और छठ के मौके पर रेलवे ने मुंबई से गोरखपुर, बलिया और समस्तीपुर के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया हैं। इसको लेकर रेलवे के द्वारा दिशा निर्देश भी जारी कर दिया गया हैं, ताकि सभी यात्रियों को इसके बारे में जानकारी मिल सके। 

खबर के अनुसार मुम्बई के दादर से बलिया के लिए त्रिसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, जबकि दादर से गोरखपुर के लिए भी स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया गया हैं। यात्रीगण रेलवे काउंटर या फिर IRCTC की वेबसाइट से टिकट बुक कर सकते हैं।

मुंबई से गोरखपुर, बलिया और समस्तीपुर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन?

ट्रेन नंबर 01027 :  दादर-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन 1 अक्तूबर से 30 अक्तूबर तक प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को दोपहर 2.15 बजे दादर से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 2.45 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। 

ट्रेन नंबर 01028 : गोरखपुर-दादर स्पेशल ट्रेन 3 अक्तूबर से 1 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को दोपहर 2.25 बजे गोरखपुर से प्रस्थान कर तीसरे दिन 3.35 बजे दादर पहुंचेगी। 

ट्रेन नंबर 02105 : एलटीटी-गोरखपुर सुपरफास्ट ट्रेन 19 और 26 अक्तूबर को एलटीटी से 5.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 5.15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। 

ट्रेन नंबर 02106 : गोरखपुर-एलटीटी स्पेशल ट्रेन 21 और 28 अक्तूबर को गोरखपुर से 3 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 1.15 बजे एलटीटी पहुंचेगी। 

ट्रेन नंबर 01025 : दादर-बलिया स्पेशल ट्रेन हर सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को 3 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक 2.15 बजे दादर से खेलेगी और तीसरे दिन 1.45 बजे बलिया पहुंचेगी। 

ट्रेन नंबर 01026 :  बलिया-दादर स्पेशल ट्रेन 5अक्तूबर से 2 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार और रविवार को 3.15 बजे बलिया से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 3.35 बजे दादर टर्मिनस पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर 01043 : एलटीटी-समस्तीपुर द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट 20 से 30 अक्तूबर तक प्रत्येक रविवार एवं गुरुवार को एलटीटी से 12.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 21.15 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी। 

ट्रेन नंबर 01044 : समस्तीपुर-एलटीटी स्पेशल ट्रेन 21 से 31 अक्तूबर तक प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को रात 11.30 बजे समस्तीपुर से प्रस्थान कर तीसरे दिन 7.40 बजे एलटीटी पहुंचेगी।

0 comments:

Post a Comment