मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के लिए पात्रता मानदंड
बैंक ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के पद के लिए शैक्षणिक योग्यता के रूप में उम्मीदवारों से किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री और CAIIB / DBF / सहकारी व्यवसाय प्रबंधन में डिप्लोमा या समकक्ष योग्यता मांगी है। इसके अलावा, चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) या लागत लेखाकार (Cost Accountant) या किसी भी विषय में स्नातकोत्तर उम्मीदवारों को भी आवेदन करने की पात्रता प्राप्त है।
महाप्रबंधक (GM) और उप महाप्रबंधक (DGM) के लिए पात्रता मानदंड
महाप्रबंधक और उप महाप्रबंधक पदों के लिए भी उम्मीदवारों से शैक्षिक योग्यता के रूप में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री के साथ CAIIB / DBF / सहकारी व्यवसाय प्रबंधन में डिप्लोमा या समकक्ष योग्यता, चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA), लागत लेखाकार (Cost Accountant), या किसी भी विषय में स्नातकोत्तर डिग्री मांगी गई है।
आयु सीमा और अन्य विवरण
महाप्रबंधक (GM) और उप महाप्रबंधक (DGM) पदों के लिए आयु सीमा 55 वर्ष से कम रखी गई है। इसके अलावा, कंप्यूटर साक्षरता और संबंधित क्षेत्र में अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
अधिसूचना और आवेदन प्रक्रिया
अहमदाबाद जिला सहकारी बैंक ने इस भर्ती प्रक्रिया के लिए अधिसूचना 22 अप्रैल 2025 को जारी की है। उम्मीदवारों को 9 मई 2025 तक पूर्ण बायोडाटा के साथ आवेदन करना होगा। बैंक का मानना है कि योग्य और अनुभवी उम्मीदवारों के लिए छूट पर भी विचार किया जाएगा।
कंपनी संपर्क विवरण
अहमदाबाद जिला सहकारी बैंक का कार्यालय गांधी ब्रिज के पास, आयकर कार्यालय के सामने, आश्रम रोड, अहमदाबाद-380014 में स्थित है। उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए info@adcbank.coop पर संपर्क करना होगा या अधिक जानकारी के लिए बैंक की वेबसाइट www.adcbank.coop पर भी जा सकते हैं।
अंतिम तिथि: 9 मई 2025

0 comments:
Post a Comment