महत्वपूर्ण तिथियां:
आवेदन की शुरुआत: 05 मई 2025
आवेदन की अंतिम तिथि: 26 मई 2025, शाम 06 बजे तक
परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 26 मई 2025 तक
आवेदन शुल्क:
सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये, एससी/एसटी/पीएच के लिए आवेदन शुल्क125 रुपये, महिला उम्मीदवार (सभी वर्ग) के लिए 125 रुपये निर्धारित किया गया हैं। अभ्यर्थी परीक्षा शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, या नेट बैंकिंग मोड के माध्यम से कर सकते हैं।
आयु सीमा (01/04/2025 तक):
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु: 21 वर्ष, अधिकतम आयु: 42 वर्ष निर्धारित किया गया हैं। आयु सीमा में छूट नियमों के अनुसार दी जाएगी।
रिक्ति विवरण:
कुल 4500 पदों में विभिन्न श्रेणियों के लिए रिक्तियां हैं: यूआर: 979 पद, ईडब्ल्यूएस: 245 पद, ईबीसी: 1170 पद, बीसी: 640 पद, डब्ल्यूबीसी: 168 पद, एससी: 1243 पद, एसटी: 55 पद।
पात्रता:
इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित योग्यताएं होनी चाहिए: बीएससी नर्सिंग / पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य में सर्टिफिकेट कोर्स। जनरल नर्स और मिडवाइफरी (जीएनएम) के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य में प्रमाणन पाठ्यक्रम।
आवेदन प्रक्रिया:
इच्छुक उम्मीदवारों को 5 मई 2025 से 26 मई 2025 तक बिहार एसएचएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी और सभी उम्मीदवारों को अपनी पात्रता के अनुसार आवेदन करने का निर्देश दिया जाता है।

0 comments:
Post a Comment