‘ब्लड बैंक’ हैं ये 5 फ्रूट्स, शरीर में खून की धार बहा देंगे!

हेल्थ डेस्क: देश में बड़ी संख्या में लोग एनीमिया यानी खून की कमी से जूझ रहे हैं। खासतौर पर महिलाएं, बच्चे और बुज़ुर्ग इस समस्या के शिकार होते हैं। हीमोग्लोबिन का स्तर गिरने से थकान, चक्कर आना, सांस फूलना और इम्युनिटी कमजोर होने जैसे लक्षण देखने को मिलते हैं। ऐसे में डॉक्टर अक्सर आयरन सप्लीमेंट्स लेने की सलाह देते हैं, लेकिन कुछ प्राकृतिक विकल्प भी बेहद असरदार हो सकते हैं।

1. अनार – खून बढ़ाने का बादशाह

अनार आयरन, विटामिन C और फोलिक एसिड से भरपूर होता है। ये न केवल नए रेड ब्लड सेल्स बनने में मदद करता है, बल्कि पहले से मौजूद कोशिकाओं को भी मज़बूती देता है। रोज़ाना एक अनार खाने से खून की कमी दूर हो सकती है।

2. चुकंदर – आयरन का सुपरस्टार

हालांकि तकनीकी रूप से ये फल नहीं, सब्ज़ी है, लेकिन अक्सर फ्रूट जूस में शामिल किया जाता है। चुकंदर आयरन, पोटैशियम और फोलेट से भरपूर होता है। इसका जूस खून साफ़ करने और नया खून बनाने में बेहद असरदार है।

3. सेब – रोज़ खाएं, खून बढ़ाएं

‘An apple a day keeps the doctor away’ केवल एक कहावत नहीं है। सेब में आयरन और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो हीमोग्लोबिन लेवल को बनाए रखते हैं। खासतौर पर बिना छिला हुआ सेब और उसका जूस फायदेमंद माना जाता है।

4. अंगूर – हीमोग्लोबिन बूस्टर

काले अंगूर और हरे अंगूर दोनों ही आयरन और विटामिन C का अच्छा स्रोत हैं। ये शरीर में आयरन के अवशोषण को बेहतर बनाते हैं और खून की मात्रा बढ़ाने में मदद करते हैं।

5. केला – सस्ता और असरदार

आयरन के अलावा, केले में फोलिक एसिड और विटामिन B6 भी होता है जो शरीर में रेड ब्लड सेल्स बनने में अहम भूमिका निभाते हैं। ये आसानी से उपलब्ध है और रोज़ खाया जा सकता है।

0 comments:

Post a Comment