बता दें की इस सूची में भारत का शामिल होना उसकी रक्षा आत्मनिर्भरता, रणनीतिक परिपक्वता और वैश्विक सैन्य हैसियत का प्रमाण है। भारत ने यह मुकाम कड़ी मेहनत, दीर्घकालिक योजनाओं और वैज्ञानिकों की निरंतर तपस्या के बाद हासिल किया है।
परमाणु पनडुब्बी संपन्न 6 देश
1.अमेरिका (USA): सबसे बड़ा परमाणु पनडुब्बी बेड़ा
अमेरिका के पास 68 से अधिक परमाणु पनडुब्बियां हैं — दुनिया में सबसे ज्यादा। इसमें से कई बैलेस्टिक मिसाइल सबमरीन (SSBN) हैं जो Trident-II मिसाइलों से लैस हैं। अमेरिका की परमाणु पनडुब्बियां लगभग 6 महीने तक पानी में रह सकती हैं और समुद्र की गहराइयों में दुश्मन की हर गतिविधि पर नजर रख सकती हैं। इनकी स्टील्थ तकनीक दुनिया में सबसे उन्नत मानी जाती है।
2. रूस (Russia): पुरानी ताकत, नई तकनीक
रूस के पास 31+ परमाणु पनडुब्बियां हैं। सोवियत युग से यह देश पनडुब्बी ताकत में अग्रणी रहा है। रूस की पनडुब्बियां आर्कटिक से लेकर प्रशांत महासागर तक गश्त करती हैं।
3. यूनाइटेड किंगडम: बड़ी समुद्री ताकत
ब्रिटेन के पास 10 परमाणु पनडुब्बियां हैं। ये सभी Trident-II D5 बैलेस्टिक मिसाइलों से लैस हैं। ब्रिटेन की परमाणु नीति “Continuous At-Sea Deterrent” (CASD) पर आधारित है — यानि कभी भी सभी पनडुब्बियां किनारे पर नहीं होतीं। ब्रिटेन की अगली पीढ़ी की Dreadnought Class पनडुब्बियां 2030 तक सेवा में आने की उम्मीद है।
4. फ्रांस (France): स्वतंत्र परमाणु शक्ति
फ्रांस के पास 9 परमाणु पनडुब्बियां हैं। ये M51 बैलेस्टिक मिसाइलों से लैस हैं जिनकी रेंज 8,000+ किमी है। फ्रांस की रक्षा नीति "न्यूनतम प्रतिरोध की सिद्धांत (Minimum Deterrence)" पर आधारित है। फ्रांस ने अपनी पनडुब्बियों का पूरा विकास घरेलू तकनीक से किया है, जो इसे पूरी तरह आत्मनिर्भर बनाता है।
5. चीन (China): तेज़ी से बढ़ती शक्ति
चीन के पास 12 परमाणु पनडुब्बियां हैं। चीन की परमाणु पनडुब्बी क्षमता अभी अमेरिका और रूस जैसी नहीं है, लेकिन तेज़ी से विस्तार हो रहा है। यह दक्षिण चीन सागर और प्रशांत क्षेत्र में रणनीतिक संतुलन बदलने की कोशिश कर रहा है।
6.भारत (India): उभरती सामरिक शक्ति
भारत के पास वर्तमान में 2 स्वदेशी परमाणु पनडुब्बियां हैं: INS Arihant – 2016 में सेवा में आई, K-15 मिसाइलों से लैस हैं। दूसरा INS Arighat जो उन्नत संस्करण और के-4 मिसाइलों से लैस हैं, जिसकी रेंज 3500 किलोमीटर बताई जाती हैं।
0 comments:
Post a Comment