लागू हो गई आचार संहिता
चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही संबंधित नगर निकाय क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि इस अवधि में सभी राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों को आदर्श आचार संहिता का पालन करना अनिवार्य होगा।
नामांकन प्रक्रिया 28 मई से शुरू
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, 28 मई को अधिसूचना के प्रकाशन के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उम्मीदवार 5 जून तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच की प्रक्रिया 6 जून से 9 जून तक चलेगी।
नाम वापसी और चुनाव चिन्ह वितरण
नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 10 जून से 12 जून तक तय की गई है। इसके बाद 13 जून को प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।
किन क्षेत्रों में होगा आम चुनाव?
छह नगर निकायों में मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद एवं सभी वार्ड पार्षदों के लिए आम चुनाव कराए जाएंगे। ये नगर निकाय निम्नलिखित हैं: पटना जिला: खुसरूपुर, नौबतपुर, विक्रम, पूर्वी चंपारण जिला: मेहसी, पकड़ीदयाल, रोहतास जिला: कोचस। इन निकायों में पूरी तरह से नए प्रतिनिधियों का चुनाव होगा।
उप चुनाव कहां-कहां?
राज्य के 51 नगर निकायों में आंशिक रूप से उप चुनाव होंगे। इनमें तीन नगर निकायों में मुख्य पार्षद पद, तीन में उप मुख्य पार्षद पद, और 45 वार्डों में वार्ड पार्षदों के पदों के लिए उप चुनाव कराया जाएगा। मुख्य पार्षद पद के लिए उप चुनाव: नगर परिषद बांका, नगर पंचायत खिजरसराय, नगर पंचायत मैरवा।
उप मुख्य पार्षद पद के लिए उप चुनाव: नगर परिषद बक्सर, नगर परिषद बोधगया, नगर पंचायत एकमा बाजार। शेष 45 वार्डों में वार्ड पार्षदों के रिक्त पदों पर चुनाव होंगे। इस घोषणा के साथ ही राज्य के इन नगर निकाय क्षेत्रों में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। संभावित प्रत्याशी मैदान में उतरने की तैयारी में जुट गए हैं, जबकि प्रशासनिक स्तर पर चुनाव तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
28 जून को चुनाव व 30 जून को नतीजे
अब सभी की निगाहें 28 जून को होने वाले मतदान और 30 जून को आने वाले नतीजों पर टिकी हैं, जिससे तय होगा कि कौन बनेगा इन निकायों का अगला जनप्रतिनिधि।

0 comments:
Post a Comment