1. अश्वगंधा – तनाव घटाए, ताकत बढ़ाए
आयुर्वेद में अश्वगंधा को पुरुषों की शक्ति और वीर्यवर्धक औषधि माना गया है। यह टेस्टोस्टेरोन हार्मोन के स्तर को बढ़ाकर यौन स्वास्थ्य और मांसपेशियों की मजबूती दोनों में सहायक है। रोज गर्म दूध के साथ इसका सेवन बेहद लाभकारी माना गया है।
2. कद्दू के बीज – जिंक का भंडार
कद्दू के बीज जिंक से भरपूर होते हैं, जो स्पर्म क्वालिटी और टेस्टोस्टेरोन के लिए जरूरी मिनरल है। इसके अलावा इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं, जो प्रजनन क्षमता को बेहतर बनाते हैं।
3. अखरोट – दिमाग और वीर्य के लिए फायदेमंद
अखरोट में पाया जाने वाला अल्फा-लिनोलेनिक एसिड वीर्य की गतिशीलता को बढ़ाने में मदद करता है। यह न सिर्फ शरीर को ऊर्जा देता है, बल्कि ब्रेन फंक्शन को भी सुधारता है। सुबह भीगे हुए अखरोट खाना अधिक असरदार होता है।
4. साफ-सुथरा शुद्ध घी – परंपरागत ताकत का स्रोत
पुराने समय में फौलादी शरीर के लिए देसी घी का इस्तेमाल आम था। इसमें पाए जाने वाले फैटी एसिड्स और विटामिन्स टेस्टोस्टेरोन के निर्माण में सहायक होते हैं। सीमित मात्रा में रोज एक चम्मच घी खाना हड्डियों और वीर्य दोनों के लिए फायदेमंद है।
5. केसर – वीर्यवर्धक और मूड बूस्टर में भी फायदेमंद
केसर सिर्फ एक मसाला नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली कामोत्तेजक और वीर्यवर्धक भी है। यह मूड को बेहतर बनाता है, तनाव घटाता है और यौन क्षमता को बढ़ाता है। दूध में कुछ रेशे डालकर नियमित सेवन करने से लाभ मिलता है।
0 comments:
Post a Comment