यूपी दरोगा भर्ती 2025: 4543 पदों पर जल्द शुरू

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। प्रदेश पुलिस विभाग में उपनिरीक्षक (SI) यानी दरोगा के 4543 पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया जल्द शुरू होने जा रही है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा इस भर्ती की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं और माना जा रहा है कि अगले माह तक भर्ती की आधिकारिक विज्ञप्ति जारी की जा सकती है।

24 हजार पदों पर भर्ती की तैयारी

डीजीपी मुख्यालय की ओर से पुलिस भर्ती बोर्ड को कुल 24,000 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव भेजा गया है, जिसमें से 19220 पद सिपाही (Constable) एवं उसके समकक्ष पदों के लिए हैं, जबकि 4543 पद उपनिरीक्षक एवं समकक्ष पदों के लिए आरक्षित हैं। हालांकि, वर्तमान में बोर्ड ने पहले दरोगा भर्ती को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया है।

आयु सीमा में मिली छूट

उम्मीदवारों के लिए राहत की बात यह है कि इस बार दरोगा भर्ती में आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट देने का निर्णय शासन द्वारा पहले ही लिया जा चुका है। यह फैसला उन अभ्यर्थियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है जो बीते वर्षों में आयुसीमा पार कर चुके थे या कोरोना काल के कारण चयन प्रक्रिया में भाग नहीं ले सके थे।

सिपाही भर्ती में विलंब, दरोगा भर्ती को प्राथमिकता

जहां एक ओर दरोगा भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने को है, वहीं सिपाही भर्ती में कुछ तकनीकी पहलुओं को लेकर शासन से मंजूरी की प्रतीक्षा है। इसी कारण सिपाही भर्ती में अभी और देरी की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में भर्ती बोर्ड ने पहले दरोगा भर्ती पर ध्यान केंद्रित करने का फैसला किया है।

0 comments:

Post a Comment