खुशखबरी का धमाका! बिहार में 26000 पदों पर बहाली

पटना। नई सरकार के गठन के बाद बिहार में नौकरी और भर्ती प्रक्रिया तेज़ी से रफ्तार पकड़ चुकी है। इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग ने राज्यभर में भारी पैमाने पर नियुक्तियां शुरू कर दी हैं। जानकारी के अनुसार विभाग 26,000 से अधिक पदों पर बहाली की प्रक्रिया को अंतिम रूप देने में जुटा है। अस्पतालों में डॉक्टरों, नर्सों और तकनीकी स्टाफ की कमी को दूर करने के लिए यह अब तक की सबसे बड़ी भर्ती मानी जा रही है।

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा, “इस बार पहले से दोगुनी मेहनत और लगन के साथ काम करेंगे, हमारा सबसे बड़ा लक्ष्य रिक्तियों को पूरा भरना है।” विभाग के अधिकारियों के अनुसार अधिकांश नियुक्तियाँ दिसंबर 2025 तक पूरी कर ली जाएंगी।

दिसंबर तक 13,000 से अधिक पदों पर नियुक्ति

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक विभिन्न महत्वपूर्ण पदों के लिए चयन प्रक्रिया अपने आखिरी चरण में है। दिसंबर के भीतर चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र भी जारी कर दिए जाएंगे। इससे अस्पतालों में मानव संसाधन की भारी कमी काफी हद तक दूर हो जाएगी।

इन प्रमुख पदों पर बहाली जारी

सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी : 663 पद

दंत चिकित्सा पदाधिकारी : 808 पद

स्टाफ नर्स : 11,389 पद

नर्सिंग ट्यूटर : 498 पद

तकनीकी स्टाफ के 12,627 पदों की परीक्षा पूरी

फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन और अन्य तकनीकी पदों के लिए BTSC द्वारा आयोजित परीक्षा समाप्त हो चुकी है। परिणाम घोषित होते ही चयनित अभ्यर्थियों की ज्वाइनिंग प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी। इससे अस्पतालों में तकनीकी सेवाओं की दक्षता और भी मजबूत होगी। स्वास्थ्य विभाग ने संकेत दिया है कि कुल 26,000+ पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया बहुत जल्द पूरी हो जाएगी।

NHM के तहत 7,600 से अधिक भर्तियाँ

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के जरिए भी बड़ी संख्या में पद भरे जा रहे हैं। अगले 1 से 4 महीनों में निम्न पदों पर नियुक्तियाँ पूरी होंगी। नेत्र सहायक : 220 पद, आयुष चिकित्सा पदाधिकारी : 1,504 पद, ANM : 5,006 पद, इस तरह NHM के तहत कुल 7,600 नियुक्तियाँ होने जा रही हैं।

0 comments:

Post a Comment