1 .ऑर्डनेंस फैक्ट्री कानपुर में ITI पदों पर भर्ती
रक्षा मंत्रालय के अधीन काम करने वाली इकाई Advanced Weapons and Equipment India Limited की यूनिट Ordnance Factory Kanpur ने आईटीआई पास युवाओं के लिए भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत कुल 151 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
इस भर्ती के लिए आयु सीमा 18 से 35 वर्ष तय की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को शुरुआत में एक वर्ष के अनुबंध पर नियुक्त किया जाएगा, जिसे अधिकतम चार वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है। उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के लेवल-1 के आधार पर लगभग 18 हजार रुपये मूल वेतन के साथ महंगाई भत्ता और अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। आवेदन की अंतिम तिथि 8 अप्रैल 2026 रखी गई है।
2 .इलाहाबाद हाईकोर्ट में निजी सचिव के पद
दूसरी बड़ी भर्ती Allahabad High Court में निकाली गई है। यहां प्राइवेट सेक्रेटरी ग्रेड-1 के कुल 195 पदों के लिए अधिसूचना जारी की गई है। इन पदों के लिए स्नातक पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 12 मार्च से 2 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में चयन लिखित परीक्षा, टाइपिंग या शॉर्टहैंड कौशल और अन्य निर्धारित प्रक्रियाओं के आधार पर किया जाएगा।
3 .अटल आवासीय विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती
प्रदेश के आवासीय विद्यालयों में भी शिक्षकों की भर्ती शुरू की गई है। Atal Awasiya Vidyalaya Samiti ने PGT और TGT के कुल 385 पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अनुबंध के आधार पर की जाएगी। प्रदेश के विभिन्न जिलों में संचालित अटल आवासीय विद्यालयों में हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत, अकाउंटेंसी, बिजनेस स्टडीज, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, संगीत, शारीरिक शिक्षा और कला जैसे विषयों के लिए शिक्षक नियुक्त किए जाएंगे।
इस भर्ती में विशेष रूप से सेवानिवृत्त शिक्षक आवेदन कर सकते हैं, जिनकी आयु 65 वर्ष से कम होनी चाहिए। आवेदन की अंतिम तिथि 18 मार्च 2026 तय की गई है।

0 comments:
Post a Comment