इस महीने लगेंगे तीन बड़े रोजगार मेले
कौशल विकास मिशन की पहल पर मार्च महीने में तीन अलग-अलग शहरों में रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे। इन मेलों में देश की कई निजी कंपनियां भाग लेंगी और मौके पर ही उम्मीदवारों का चयन करेंगी। सरकार का उद्देश्य है कि युवाओं को एक ही मंच पर कंपनियों से जुड़ने का अवसर मिले।
18 मार्च को लखनऊ में पहला मेला
पहला रोजगार मेला 18 मार्च को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित होगा। इस मेले में लखनऊ, कानपुर, अयोध्या और बरेली मंडल के अभ्यर्थी हिस्सा ले सकेंगे। यहां विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियां आकर योग्य युवाओं का इंटरव्यू लेकर चयन करेंगी।
झांसी और वाराणसी में भी मौका
इसके बाद 24 मार्च को झांसी के बुंदेलखंड महाविद्यालय में रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। इस मेले में झांसी, चित्रकूट और आगरा मंडल के युवाओं को अवसर मिलेगा। वहीं तीसरा रोजगार मेला 25 मार्च को वाराणसी के राजकीय आईटीआई करौंदी परिसर में लगेगा। इसमें वाराणसी, मीरजापुर और प्रयागराज मंडल के अभ्यर्थी कंपनियों से सीधे जुड़कर नौकरी के अवसर तलाश सकेंगे।
100 से अधिक कंपनियां होंगी शामिल
अधिकारियों के अनुसार हर रोजगार मेले में 100 से ज्यादा कंपनियों के भाग लेने की संभावना है। इन कंपनियों में विभिन्न क्षेत्रों की नौकरियां उपलब्ध होंगी, जिससे युवाओं को अपने कौशल के अनुसार रोजगार पाने का मौका मिलेगा।
मौके पर ही मिलेगा ऑफर लेटर
युवाओं की सुविधा के लिए पहले से ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था भी की गई है। हालांकि जो अभ्यर्थी पहले रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाए हैं, वे मेले के दिन मौके पर भी अपना पंजीकरण करा सकते हैं। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद कई कंपनियां उसी दिन अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर भी दे सकती हैं।
0 comments:
Post a Comment