दोनों सड़कों के निर्माण कार्य पर करीब 36.83 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। रविवार को भाटपाररानी विधायक सभाकुंवर कुशवाहा ने कुकुरघाटी चौराहा पर विधिवत पूजा-अर्चना और मंत्रोच्चार के साथ इस परियोजना का शिलान्यास किया। इस दौरान क्षेत्र के कई स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
आवागमन होगा आसान
विधायक ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण से इलाके में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी और लोगों को सुरक्षित यात्रा का लाभ मिलेगा। साथ ही इन मार्गों के विकसित होने से आसपास के गांवों और बाजारों के बीच संपर्क मजबूत होगा, जिससे स्थानीय व्यापार और विकास को भी गति मिलने की उम्मीद है।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में जनता के समर्थन से उन्हें क्षेत्र की सेवा का मौका मिला और तब से वे क्षेत्र के विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं। इसी क्रम में सड़क, पुल और अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
क्षेत्र में जारी हैं कई विकास कार्य
विधायक के मुताबिक क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाने का काम तेजी से चल रहा है। केरवनिया घाट पर जर्जर पुल को हटाकर नया पुल तैयार किया जा चुका है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश और बिहार को जोड़ने वाले चखनी घाट पुल का निर्माण भी तेजी से आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के नेतृत्व में प्रदेश में आधारभूत ढांचे के विकास पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में भाटपाररानी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को उच्चीकृत करने की मंजूरी भी मिल चुकी है और जल्द ही वहां निर्माण कार्य शुरू होगा।

0 comments:
Post a Comment