खुशखबरी का महाधमाका! यूपी में 4 बड़ी भर्तियों का बिगुल, युवाओं के लिए गोल्डन मौका

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार को लेकर बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य में अलग-अलग विभागों में कई महत्वपूर्ण भर्तियों की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। शिक्षण, न्यायिक और महिला एवं बाल विकास से जुड़े विभागों में हजारों युवाओं को आवेदन का मौका मिल रहा है। इन भर्तियों के जरिए योग्य उम्मीदवार सरकारी नौकरी पाने का सपना पूरा कर सकते हैं।

1 .विशेष शिक्षा शिक्षक के पदों पर भर्ती

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से विशेष शिक्षा शिक्षक के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के तहत कुल 58 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसके लिए डी.एल.एड. (D.El.Ed) योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 6 अप्रैल 2026 से शुरू होगी और 27 अप्रैल 2026 तक जारी रहेगी। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

2 .आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पदों पर अवसर

महिला एवं बाल विकास से जुड़े विभाग में भी भर्ती का मौका दिया गया है। रामपुर जिले के विभिन्न शहरी और ग्रामीण परियोजनाओं में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 227 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है और उम्मीदवार 1 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती ग्राम सभा और वार्ड स्तर पर की जाएगी, जिससे स्थानीय महिलाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा।

3 .इलाहाबाद हाईकोर्ट में निजी सचिव की भर्ती

न्यायिक क्षेत्र में भी युवाओं के लिए नौकरी का अवसर आया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने निजी सचिव (Private Secretary) ग्रेड-1 के 195 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इन पदों के लिए स्नातक पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 12 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है और 2 अप्रैल 2026 तक चलेगी। चयन प्रक्रिया के तहत लिखित परीक्षा और अन्य आवश्यक चरण पूरे किए जाएंगे।

4 .उत्तर प्रदेश में युवाओं के लिए ग्रुप-सी पदों पर भी भर्ती

इसके अलावा उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने ग्रुप-सी के विभिन्न पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन भी जारी किया है। इन पदों के लिए 10वीं, 12वीं, डिप्लोमा और विभिन्न स्नातक डिग्री वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 2 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 22 अप्रैल 2026 तक चलेगी। यह भर्ती कई अलग-अलग पदों के लिए आयोजित की जा रही है।

0 comments:

Post a Comment