बच्चों को जरूर खिलाएं ये 5 चीजें, ताकत और दिमाग दोनों होंगे तेज

हेल्थ डेस्क। आजकल बदलती जीवनशैली और खान-पान की आदतों के कारण बच्चों की सेहत पर खास ध्यान देना जरूरी हो गया है। सही और संतुलित आहार बच्चों की शारीरिक और मानसिक वृद्धि के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। अगर बच्चों को कम उम्र से ही पौष्टिक भोजन दिया जाए तो उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और वे कई बीमारियों से भी बचे रहते हैं।

1. दूध और डेयरी उत्पाद

दूध बच्चों के लिए सबसे महत्वपूर्ण आहारों में से एक माना जाता है। इसमें कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन डी भरपूर मात्रा में होते हैं, जो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाते हैं। बच्चों को रोज एक से दो गिलास दूध देना फायदेमंद होता है। इसके अलावा दही और पनीर भी उनकी डाइट में शामिल किए जा सकते हैं।

2. हरी सब्जियां

हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, मेथी और ब्रोकोली पोषण से भरपूर होती हैं। इनमें आयरन, फाइबर और कई जरूरी विटामिन पाए जाते हैं, जो बच्चों की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। नियमित रूप से हरी सब्जियां खाने से बच्चों की इम्युनिटी भी मजबूत होती है।

3. फ्रेस फल

फलों में विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में होते हैं। सेब, केला, संतरा, पपीता और आम जैसे फल बच्चों के शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ उनकी पाचन क्रिया को भी बेहतर बनाते हैं। बच्चों को रोज कम से कम एक या दो प्रकार के फल जरूर खाने चाहिए।

4. दाल और प्रोटीन युक्त आहार

बच्चों की ग्रोथ के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी होता है। दाल, राजमा, चना और सोयाबीन जैसे खाद्य पदार्थ प्रोटीन के अच्छे स्रोत हैं। ये मांसपेशियों के विकास में मदद करते हैं और बच्चों को ऊर्जा प्रदान करते हैं।

5. सूखे मेवे भी है बहुत फायदेमंद

बादाम, अखरोट, काजू और किशमिश जैसे सूखे मेवे पोषण से भरपूर होते हैं। इनमें हेल्दी फैट, विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं, जो बच्चों के दिमाग के विकास और याददाश्त को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। थोड़ी मात्रा में रोज सूखे मेवे देना बच्चों के लिए लाभकारी होता है।

0 comments:

Post a Comment