नई चयन प्रक्रिया लागू
उम्मीदवारों के चयन में लिखित परीक्षा को अनिवार्य कर दिया गया है। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी और इसका आयोजन आईआईटी कानपुर द्वारा कराया जाएगा। लिखित परीक्षा के बाद योग्य उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। दोनों चरणों के अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
कितने पदों पर होगी भर्ती
पहले चरण में कुल 40 पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। इनमें सहायक पर्यावरण अभियंता के 26 पद और सहायक वैज्ञानिक अधिकारी के 14 पद शामिल हैं। चयन प्रक्रिया में 400 अंकों की लिखित परीक्षा और 70 अंकों का साक्षात्कार होगा। दोनों को मिलाकर कुल 470 अंकों के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
शैक्षणिक योग्यता
सहायक पर्यावरण अभियंता के पद के लिए उम्मीदवार के पास रसायन, सिविल या पर्यावरण इंजीनियरिंग में स्नातक डिग्री होना जरूरी है। वहीं सहायक वैज्ञानिक अधिकारी के पद के लिए रसायन, जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान या जैव रसायनिकी में पीएचडी के साथ तीन साल का अनुभव या संबंधित विषय में स्नातकोत्तर डिग्री के साथ पांच साल का अनुभव होना आवश्यक है।
आयु सीमा और वेतन
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी। चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल-10 के तहत 56,100 रुपये मूल वेतन दिया जाएगा।
आवेदन शुल्क
आवेदन करने वाले सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को दो हजार रुपये शुल्क देना होगा। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए यह शुल्क एक हजार रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि दिव्यांग अभ्यर्थियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
आधिकारिक वेबसाइट: www.uppcb.up.gov.in

0 comments:
Post a Comment