चैत्र नवरात्रि 2026: डोली पर आएंगी माता रानी, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत

राशिफल। हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व माना जाता है। यह पर्व मां दुर्गा की उपासना का प्रमुख समय होता है, जब भक्त नौ दिनों तक श्रद्धा और भक्ति के साथ मां के नौ रूपों की पूजा करते हैं। वर्ष 2026 की चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से 27 मार्च तक मनाई जाएगी।

ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार इस बार माता रानी का आगमन डोली (पालकी) पर होगी। इसके साथ ही इस अवधि में शश महापुरुष योग और गजकेसरी योग जैसे शुभ संयोग भी बन रहे हैं। इन योगों के प्रभाव से कई राशियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आने की संभावना जताई जा रही है।

मेष राशि

मेष राशि के लोगों के लिए चैत्र नवरात्रि का समय नई ऊर्जा और आत्मविश्वास लेकर आ सकता है। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होने की संभावना है। करियर के क्षेत्र में भी अच्छे अवसर मिल सकते हैं। मेहनत का उचित फल मिलने से आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिल सकता है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय उन्नति और सम्मान का संकेत दे सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जबकि व्यापार करने वालों को लाभ के अवसर मिल सकते हैं। सामाजिक जीवन में प्रतिष्ठा बढ़ने के योग भी बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए नवरात्रि का यह समय राहत और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। पहले से चली आ रही समस्याओं में धीरे-धीरे कमी आ सकती है। कार्यक्षेत्र में आ रही रुकावटें दूर हो सकती हैं और स्वास्थ्य में भी सुधार देखने को मिल सकता है। कुछ लोगों के लिए यात्रा के योग भी बन सकते हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आर्थिक मामलों में यह समय अनुकूल माना जा रहा है। आय के नए स्रोत बनने की संभावना है और धन से जुड़े मामलों में लाभ मिल सकता है। साथ ही, करियर में भी नई संभावनाएं सामने आ सकती हैं। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रह सकता है।

तुला राशि

तुला राशि के लोगों के लिए चैत्र नवरात्रि भाग्य का साथ देने वाला समय साबित हो सकता है। जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। लंबे समय से चल रही योजनाएं पूरी होने की संभावना है। साथ ही, सामाजिक और पारिवारिक जीवन में भी खुशियों का माहौल रह सकता है।

0 comments:

Post a Comment