1 .GSSSB में सुपरवाइजर इंस्ट्रक्टर के पद पर भर्ती
गुजरात सबऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (GSSSB) ने सुपरवाइजर इंस्ट्रक्टर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत 203 पदों को भरा जाएगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बैचलर डिग्री या डिप्लोमा होना जरूरी है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 2 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है और 16 मार्च 2026 तक आवेदन किया जा सकता है।
2 .वीएनएसजीयू में असिस्टेंट प्रोफेसर और अन्य पद
वीर नर्मद साउथ गुजरात यूनिवर्सिटी (VNSGU) ने भी कई शैक्षणिक पदों के लिए भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत 194 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिनमें असिस्टेंट प्रोफेसर, ट्यूटर और अन्य पद शामिल हैं। इन पदों के लिए मास्टर्स डिग्री, एम.फिल या पीएचडी रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 26 मार्च 2026 तय की गई है।
3 .जूनियर जियोलॉजिस्ट के लिए भी मौका
GSSSB ने जूनियर जियोलॉजिस्ट के पदों के लिए भी भर्ती जारी की है। इस भर्ती में 43 पद उपलब्ध हैं। इन पदों के लिए बी.टेक, बी.ई या एम.एससी योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन 6 मार्च 2026 से शुरू हो चुके हैं और 20 मार्च 2026 तक भरे जा सकते हैं।
4 .ECHS अहमदाबाद में विभिन्न पद
एक्स-सर्विसमैन कॉन्ट्रिब्यूटरी हेल्थ स्कीम (ECHS) अहमदाबाद ने मेडिकल, पैरामेडिकल और अन्य स्टाफ के पदों के लिए भर्ती निकाली है। कुल 6 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इन पदों के लिए 8वीं पास, जीएनएम/डिप्लोमा या बी.फार्मा योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में आवेदन ऑफलाइन करना होगा और अंतिम तिथि 4 अप्रैल 2026 है।
5 .मल्टी पर्पज हेल्थ वर्कर की भर्ती
इसके अलावा GSSSB ने मल्टी पर्पज हेल्थ वर्कर (पुरुष) के पदों पर भी भर्ती निकाली है। इस भर्ती में 254 पद उपलब्ध हैं। इन पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा होना आवश्यक है। आवेदन प्रक्रिया 7 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है और 21 मार्च 2026 तक आवेदन किया जा सकता है।
.png)
0 comments:
Post a Comment