भर्ती से जुड़ी अधिसूचना 9 मार्च 2026 को जारी की गई है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 मार्च 2026 से शुरू होगी और 19 अप्रैल 2026 तक चलेगी। उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं।
पदों का विवरण और वेतन
इस भर्ती अभियान के तहत सहायक पद के लिए कुल 150 रिक्तियां घोषित की गई हैं। चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन दिया जाएगा। बैंक द्वारा जारी जानकारी के अनुसार वेतनमान लगभग 18,730 रुपये से 68,040 रुपये प्रतिमाह तक होगा। इसके साथ ही सामान्य भत्ता और अन्य अनुमन्य भत्ते भी दिए जाएंगे, जिससे कुल वेतन और अधिक हो सकता है।
शैक्षणिक योग्यता
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री होना जरूरी है। इसके साथ ही न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है। उम्मीदवारों को कंप्यूटर का अच्छा ज्ञान होना चाहिए और कंप्यूटर प्रवीणता से संबंधित प्रमाण पत्र भी होना आवश्यक है।
आयु सीमा
भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि अधिकतम आयु 38 वर्ष रखी गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जा सकती है।
आवेदन प्रक्रिया
इच्छुक उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपनी शैक्षणिक जानकारी, आवश्यक दस्तावेज और अन्य विवरण सही तरीके से भरने होंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 19 अप्रैल 2026 तय की गई है, इसलिए अभ्यर्थियों को समय रहते आवेदन करने की सलाह दी गई है।

0 comments:
Post a Comment