AIIMS भर्ती 2026: नर्सिंग ऑफिसर के 2551 पदों पर आवेदन

नई दिल्ली। स्वास्थ्य क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। All India Institute of Medical Sciences (AIIMS) ने वर्ष 2026 के लिए नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर बड़ी भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती के तहत कुल 2551 पदों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथि के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पद का नाम

नर्सिंग ऑफिसर

कुल पद

2551

शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास निम्न में से कोई एक योग्यता होना आवश्यक है: B.Sc. (Hons.) Nursing, B.Sc. Nursing, Post Basic B.Sc. Nursing, General Nursing and Midwifery (GNM) डिप्लोमा। यदि उम्मीदवार के पास GNM डिप्लोमा है, तो उसके साथ संबंधित नर्सिंग काउंसिल में वैध रजिस्ट्रेशन और कम से कम 2 वर्ष का कार्य अनुभव होना जरूरी है।

आयु सीमा

उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिल सकती है।

वेतनमान

चयनित उम्मीदवारों को Pay Level-07 के तहत वेतन मिलेगा। यह वेतनमान पहले के Pay Band-2 (₹9300–34800) के साथ ₹4600 ग्रेड पे के समकक्ष है। इसके अलावा अन्य सरकारी भत्ते भी दिए जाएंगे।

आवेदन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। उम्मीदवारों को All India Institute of Medical Sciences की आधिकारिक परीक्षा वेबसाइट के माध्यम से फॉर्म भरना होगा।

महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन शुरू: 24 फरवरी 2026

आवेदन की अंतिम तिथि: 16 मार्च 2026 (शाम 5 बजे तक)

0 comments:

Post a Comment