कब जारी होगी 22वीं किस्त
सरकार द्वारा अब तक योजना की 21 किस्तें जारी की जा चुकी हैं। अब 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए राहत की खबर है। यह किस्त 13 मार्च को जारी होगी। इस दौरान नरेंद्र मोदी असम के गुवाहाटी से कार्यक्रम के जरिए किसानों के खातों में पैसे ट्रांसफर करेंगे। जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम शाम लगभग 5 बजे शुरू होगा, जिसके बाद लाभार्थियों के बैंक खातों में 2,000 रुपये की राशि भेजी जाएगी।
ऐसे करें चेक – खाते में पैसा आया या नहीं
1. मोबाइल मैसेज से पता करें: किस्त जारी होने के बाद सरकार द्वारा लाभार्थियों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज भेजा जाता है। इसके अलावा बैंक की तरफ से भी एसएमएस आता है जिसमें बताया जाता है कि आपके खाते में 2,000 रुपये जमा हो गए हैं।
2. एटीएम से बैलेंस चेक करें: अगर आपको किसी तरह का मैसेज नहीं मिलता है, तो आप अपने नजदीकी एटीएम पर जाकर खाते का बैलेंस चेक कर सकते हैं। मिनी स्टेटमेंट निकालकर भी यह देखा जा सकता है कि किस्त की राशि खाते में आई है या नहीं।
3. बैंक जाकर जानकारी लें: इसके अलावा किसान अपने बैंक शाखा में जाकर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। पासबुक अपडेट या प्रिंट करवाकर यह आसानी से पता लगाया जा सकता है कि खाते में योजना की किस्त आई है या नहीं।
योजना का उद्देश्य
सरकार द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है, ताकि वे खेती से जुड़े खर्चों को आसानी से पूरा कर सकें।

0 comments:
Post a Comment