यूपी के इन 4 जिलों में बनेंगे छात्रवास, छात्रों के लिए खुशखबरी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार लगातार नए कदम उठा रही है। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अब अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राओं के लिए आधुनिक छात्रावास बनाने की योजना शुरू की गई है। इसका उद्देश्य दूर-दराज के विद्यार्थियों को बेहतर माहौल और रहने की सुविधा देना है, ताकि वे अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान दे सकें।

योजना के तहत बड़ा फैसला

यह पहल केंद्र सरकार की PM-AJAY Yojana के तहत की जा रही है। इस योजना के लिए वर्ष 2025-26 में कुल 12.30 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से आधी राशि जारी भी हो चुकी है। यह कदम शिक्षा में समान अवसर देने की दिशा में काफी अहम माना जा रहा है।

किन जिलों में बनेंगे छात्रावास

इस योजना के तहत चार जिलों में नए छात्रावास बनाए जाएंगे। इनमें जौनपुर, सुल्तानपुर और हाथरस में एक-एक छात्रावास बनाया जाएगा, जबकि फिरोजाबाद में तीन छात्रावास विकसित किए जाएंगे। इससे अधिक संख्या में विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।

आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे छात्रावास

इन छात्रावासों को केवल रहने की जगह नहीं, बल्कि पढ़ाई के अनुकूल माहौल के रूप में तैयार किया जाएगा। यहां छात्रों के लिए साफ-सुथरे कमरे, भोजन की अच्छी व्यवस्था, पुस्तकालय, मनोरंजन कक्ष, सुरक्षा के लिए गार्ड कक्ष और अधीक्षक के लिए आवास जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। उद्देश्य यह है कि विद्यार्थी एक ही स्थान पर रहकर पढ़ाई और विकास दोनों कर सकें।

0 comments:

Post a Comment