वैश्विक सर्वे में मोदी की बढ़त
ग्लोबल लीडर अप्रूवल रेटिंग ट्रैकर के अनुसार, यह आंकड़े 2 से 8 मार्च 2026 के बीच जुटाए गए हैं। सर्वे में दर्शाया गया है कि पीएम मोदी की लगातार बनी घरेलू लोकप्रियता और अंतरराष्ट्रीय पहचान उनकी बढ़त का मुख्य कारण है। स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाय पार्मेलिन और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग 62% की अप्रूवल रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को 39% और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर को 24% अप्रूवल रेटिंग मिली। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों सर्वे में 17% अप्रूवल और 75% डिसअप्रूवल के साथ निचले पायदान पर रहे।
लगातार दूसरी बार टॉप पर
यह लगातार दूसरी बार है जब पीएम मोदी इस वैश्विक सूची में शीर्ष पर हैं। पिछली रिपोर्ट जुलाई 2025 में भी उन्हें 75% अप्रूवल रेटिंग के साथ सबसे लोकप्रिय नेता बताया गया था। इस बार उनकी नेट अप्रूवल रेटिंग भी मजबूत रही, जिसमें केवल 26% लोगों ने असहमति जताई।
लंबा और सफल कार्यकाल
पीएम मोदी ने अपना तीसरा कार्यकाल शुरू किया, अब तक उन्होंने 4,079 दिन सेवा दी है, जिससे वे भारत के प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को पीछे छोड़ते हुए लगातार सेवा देने वाले नेताओं में दूसरे स्थान पर आ गए हैं। इस सूची में वो केवल नेहरू से पीछे हैं।
.png)
0 comments:
Post a Comment