इस पहल का उद्देश्य कर्मचारियों को वित्तीय सुविधा देने के साथ-साथ समय और यात्रा की बाधाओं को खत्म करना है। अब कर्मचारियों को बैंक या वित्तीय संस्थान के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी।
कैसे काम करेगा पोर्टल
‘गृह सुगम’ में कर्मचारी सिर्फ मूल जानकारी भरकर आवेदन कर सकते हैं। यह आवेदन सीधे रजिस्टर्ड बैंकों और लोन प्रदाताओं तक पहुंच जाएगा। इसके बाद विभिन्न प्रस्तावों की तुलना कर, कर्मचारी अपनी सुविधा के अनुसार सबसे अच्छा ऑफर चुन सकेंगे।
उदाहरण के तौर पर, यदि कोई CRPF का जवान जम्मू-कश्मीर में तैनात है, तो उसे वहीं से लोन मंजूर हो जाएगा। इसी तरह राज्य सरकार के कर्मचारी अपनी तैनाती वाले शहर से आवेदन कर सकते हैं और पूरी प्रक्रिया डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पूरी कर सकते हैं।
डिजिटल लेंडिंग और पारदर्शिता
यह पोर्टल डिजिटल लेंडिंग की सुविधा देता है और वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देता है। गृह सुगम के जरिए कर्मचारियों को किफायती और टिकाऊ हाउसिंग फाइनेंस का विकल्प मिलेगा। साथ ही, पोर्टल में सवाल-जवाब और चैट सुविधाएं भी मौजूद हैं, जिससे किसी भी जानकारी के लिए सीधे मदद ली जा सकती है।
कर्मचारियों के लिए बड़ा फायदा
इस सुविधा से कर्मचारियों को न केवल लोन लेने में आसानी होगी, बल्कि वे अपनी पोस्टिंग के शहर में ही घर खरीदने या बनाने का निर्णय ले सकेंगे। यह पहल सरकारी कर्मचारियों और अर्धसैनिक बलों के लिए घर का मालिक बनने का सपना जल्द साकार करने वाला कदम है।
इच्छुक कर्मचारी पोर्टल https://gruhsugam.nhbonline.org.in/ पर जा कर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इस तरह NHB की यह पहल कर्मचारियों के जीवन को आसान बनाने के साथ-साथ डिजिटल और पारदर्शी हाउसिंग फाइनेंस की दिशा में बड़ा कदम साबित होगी।

0 comments:
Post a Comment