बिहार में मौसम का बदला मिजाज: 27 से 29 मार्च तक बारिश का अलर्ट जारी

पटना। बिहार में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार 27 से 29 मार्च के बीच राज्य के अधिकांश हिस्सों में तेज बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवा और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।

कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने राज्य के उत्तर और मध्य हिस्सों के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है। इनमें पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी और शिवहर शामिल हैं। इन क्षेत्रों में मौसम के अधिक खराब रहने की आशंका है, इसलिए लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। तेज आंधी, बिजली गिरने और भारी बारिश जैसी स्थितियां बन सकती हैं।

येलो अलर्ट वाले जिलों में भी असर

इसके अलावा राज्य के कई अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में मौसम खराब तो रहेगा, लेकिन खतरे का स्तर अपेक्षाकृत कम होगा। 28 से 29 मार्च के बीच सीमांचल के कुछ जिलों जैसे सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में भी मौसम ज्यादा सक्रिय होने के कारण ऑरेंज अलर्ट किया गया है।

पटना में मौसम का हाल

राजधानी पटना में भी मौसम का असर देखने को मिलेगा। 27 और 28 मार्च को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है अधिकतम तापमान करीब 34–35 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है न्यूनतम तापमान लगभग 21 डिग्री रहने का अनुमान है 29 और 30 मार्च को आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। 

लोगों के लिए सलाह

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सतर्क रहें। तेज हवा और बारिश के समय खुले स्थानों से बचें, बिजली गिरने की आशंका में पेड़ों या खंभों के नीचे खड़े न हों, किसान फसलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाएं।

0 comments:

Post a Comment