परिसीमन पर रोक, लेकिन रोस्टर बदलेगा
पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने बताया कि पंचायत चुनाव पुरानी सीमाओं के आधार पर होंगे। परिसीमन प्रक्रिया जनगणना पूरी होने के बाद शुरू होगी। देश में जनगणना 2027 तक पूरी होने की संभावना है। इसके बाद ही पंचायतों के वार्डों की नई सीमाएं तय की जाएंगी।
गांवों के विकास पर जोर
सरकार ने पंचायत स्तर पर विकास और ग्रामीण सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी है। मंत्री ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों को अधिक अधिकार और संसाधन दिए जा रहे हैं। इसके तहत गांवों में समृद्धि लाने के लिए कई योजनाओं पर तेजी से काम किया जा रहा है।
सोलर लाइट और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार
केंद्र और राज्य योजनाओं के तहत गांवो में सोलर लाइट लगाई जा रही है। इसके अलावा, गांवों में शवदाह गृह को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा, जिसमें शेड, चबूतरा, पेयजल और स्नान जैसी सुविधाएं शामिल हैं। अधिकारियों को इन कार्यों की रिपोर्ट जल्द प्रस्तु करने के निर्देश दिए गए हैं।

0 comments:
Post a Comment