तेज हवाओं का असर
पूर्वी यूपी के 21 जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। इनमें प्रयागराज, गोरखपुर, जौनपुर, वाराणसी, मऊ, मिर्जापुर, प्रतापगढ़, आजमगढ़, कुशीनगर, संत कबीर नगर, गाजीपुर, चित्रकूट और बलिया शामिल हैं। तेज हवा के चलते लोगों को मौसम में बदलाव महसूस होगा और बाहरी गतिविधियों में सावधानी बरतना आवश्यक होगा।
बिजली गिरने की चेतावनी
पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। वाराणसी, प्रयागराज, मेरठ, अयोध्या, शामली, रायबरेली, सहारनपुर और अंबेडकरनगर जैसे जिलों में अचानक बिजली गिरने का खतरा है। विभाग ने लोगों से निर्देशित किया है कि बिजली और तूफानी हवा के दौरान खुले स्थानों से दूर रहें।
दो नए पश्चिमी विक्षोभ
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 23 मार्च को हुई बारिश भी पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हुई थी। आने वाले दिनों में एक के बाद एक दो नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे, जिनका असर पूरे प्रदेश पर दिखाई देगा। यह मौसम विशेष रूप से किसानों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है क्योंकि फसलों को आंधी, बारिश और बिजली गिरने से नुकसान होने की संभावना है।
सावधानी बरतें
मौसम विभाग ने प्रदेशवासियों को सलाह दी है कि बारिश और तेज हवाओं के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहें। घर से बाहर निकलते समय छाता और रेनकोट का उपयोग करें और कमजोर ढांचे या पेड़ों के पास खड़े न हों। किसानों को भी फसलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक तैयारी करने की चेतावनी दी गई है।

0 comments:
Post a Comment