आज धड़ाम से गिरे सोने-चांदी के दाम, बाजार में मचा तूफान!

नई दिल्ली। त्योहार के मौके पर जहां आमतौर पर सोने-चांदी की कीमतें बढ़ती हैं, वहीं इस बार उल्टा ट्रेंड देखने को मिला। रामनवमी के दिन कीमती धातुओं के दामों में तेज गिरावट दर्ज की गई, जिसने बाजार का माहौल ही बदल दिया।

एक दिन में कितना सस्ता हुआ सोना?

ताजा आंकड़ों के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव घटकर 1,43,715 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एक दिन पहले यही कीमत करीब 1,46,205 रुपये थी। यानी सिर्फ 24 घंटे में लगभग 2,490 रुपये की गिरावट दर्ज की गई।

अगर अलग-अलग कैरेट की बात करें तो—

23 कैरेट: लगभग 1,43,140 रुपये/10 ग्राम

22 कैरेट: करीब 1,31,643 रुपये/10 ग्राम

18 कैरेट: लगभग 1,07,786 रुपये/10 ग्राम

14 कैरेट: करीब 84,073 रुपये/10 ग्राम

इससे साफ है कि गिरावट केवल एक कैटेगरी तक सीमित नहीं रही, बल्कि पूरे गोल्ड सेगमेंट में दबाव दिखा।

चांदी में भी बड़ी गिरावट

सोने के साथ चांदी भी कमजोर हुई है।

एक दिन पहले चांदी का भाव करीब 2,34,814 रुपये प्रति किलो था

अब यह घटकर करीब 2,25,700 रुपये प्रति किलो पर आ गया

यानि चांदी में करीब 9,114 रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज हुई।

महीनेभर में कितना बदला ट्रेंड?

अगर मार्च की शुरुआत से तुलना करें, तो गिरावट और भी बड़ी दिखती है। महीने की शुरुआत में सोना लगभग 1,67,471 रुपये/10 ग्राम के आसपास था, लेकिन अब यह घटकर 1,43,715 रुपये रह गया यानी कुल मिलाकर करीब 23,756 रुपये की गिरावट

चांदी में भी इसी तरह बड़ा बदलाव आया। महीने की शुरुआत में कीमत करीब 2,89,848 रुपये/किलो था, लेकिन अब करीब 2,25,700 रुपये/किलो हो गया हैं यानि लगभग 64,148 रुपये प्रति किलो की गिरावट आई हैं। 

गिरावट की वजह क्या है?

इस गिरावट के पीछे ग्लोबल मार्केट का असर साफ दिखाई देता है। कच्चे तेल की कीमतें बढ़कर 110 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं। इससे डॉलर मजबूत हुआ है। जब डॉलर मजबूत होता है, तो निवेशक सोने से पैसा निकालकर डॉलर में लगाना पसंद करते हैं। यही कारण है कि सोने और चांदी की मांग में कमी आई और कीमतों पर दबाव बना।

0 comments:

Post a Comment