अब सरकारी कर्मचारियों और रक्षाकर्मियों के लिए यह राह आसान होने वाली है। राष्ट्रीय आवास बैंक (एनएचबी) ने 'गृह सुगम' पोर्टल लॉन्च किया है, जो कर्मचारियों को उनकी तैनाती वाले स्थान पर आसानी से होम लोन लेने की सुविधा प्रदान करता है।
पोर्टल से क्या मिलेगा फायदा?
'गृह सुगम' पोर्टल डिजिटल लेंडिंग और वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देता है। अब रक्षाकर्मी, अर्धसैनिक बल और सरकारी कर्मचारी – चाहे वह राज्य सरकार में हों या केंद्र सरकार में – अपनी पोस्टिंग लोकेशन से ही होम लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इस प्रक्रिया के तहत:
कर्मचारियों को बैंक या वित्तीय संस्थानों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं। बहुत कम जानकारी देकर लोन के लिए आवेदन किया जा सकता है। लोन देने वाली संस्थाएं विभिन्न ऑफ़र पेश करेंगी, जिन्हें कर्मचारी अपनी सुविधा और पसंद के अनुसार चुन सकते हैं। दूरदराज इलाकों में तैनात कर्मचारियों के लिए भी यह सुविधा उपलब्ध है।
एनएचबी का मकसद
एनएचबी का यह कदम खासकर किफायती आवास वित्त को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया है। डिजिटल माध्यम से लोन प्रक्रिया को सरल बनाकर, यह पहल लोगों को घर का मालिक बनने का अवसर बढ़ाती है और देश के आवास क्षेत्र को मजबूत बनाती है।
बता दें की इस नई व्यवस्था से सरकारी कर्मचारियों के लिए अब सिर्फ काम की जगह ही नहीं, बल्कि वहीं अपना घर बनाने का अवसर भी आसान हो गया है। 'गृह सुगम' पोर्टल के माध्यम से यह सपना अब बहुत कम प्रयास और समय में पूरा किया जा सकता है।

0 comments:
Post a Comment